जल जीवन मिशन को रफ्तार देने में जुटी झारखंड सरकार, सात नई जलापूर्ति परियोजनाओं की डीपीआर तैयार होगी

रांची
 पेयजल स्वच्छता विभाग सात नई जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृत करने की प्रक्रिया में है। सात से 12 करोड़ तक की लागत वाली ये परियोजनाएं मध्यम आकार की हैं। इसके लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसमें संताल परगना प्रमंडल में तीन गिरिडीह और धनबाद में एक-एक जबकि पलामू प्रमंडल में दो परियोजनाओं को स्वीकृति मिलेगी। योजनाओं को इसी वित्त वर्ष में प्रारंभ कर 30 प्रतिशत तक काम पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है। पेयजल स्वच्छता विभाग ने जल जीवन मिशन की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भी संवेदकों की समीक्षा बैठक की है। विभागीय अधिकारियों को जलापूर्ति योजना के लिए स्थल पर जाकर समीक्षा करने को कहा गया है।

शहरी योजना की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में शिथिलता
पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पिछले दिनों गुमला जिले में चल रही जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया है। इसके अलावा प्रमंडलों से मिली रिपोर्ट में शहरी जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण में राशि के भुगतान के बाद तेजी आने की सूचना मिली है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक योजनाओं की रफ्तार सुस्त है।

ग्रामीण जलापूर्ति के तहत 29 हजार 404 गावों में 62.53 लाख परिवारों को घर तक नल से जल पहुंचाना है। मल्टी विलेज स्कीम के तहत राज्य सरकार पहले अपने हिस्से की राशि से निर्माण करा रही है। दूसरे चरण में केंद्र सरकार के हिस्से की राशि से कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

Related Posts

मध्याह्न भोजन योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, निगरानी टीम ने डीपीएम को 1.10 लाख रुपये के साथ पकड़ा

भागलपुर  बिहार के भागलपुर जिले में जिला शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के डीपीएम मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 1.10 लाख रुपये…

पटना समेत बिहार के कई शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण घटेगा और यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली से वर्चुअल रूप से पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला से पीएम ई-बस सेवा योजना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581