आम आदमी पार्टी के दाहोद जिला अध्यक्ष राकेश बारिया ने एक वीडियो के माध्यम से बेहद गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि, आज 9 अगस्त को पूरे भारत देश में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत दाहोद में आदिवासी समाज की एक रैली निकली थी। आज आम आदमी पार्टी के विधायक और आदिवासी समाज के लोकप्रिय नेता चैतर वसावा जेल में हैं, जिसके कारण लोगों के मन में काफी आक्रोश है। जब चैतरभाई आम आदमी पार्टी में शामिल भी नहीं हुए थे, उससे पहले ही उन्होंने दाहोद जिले में आदिवासी समाज का संगठन खड़ा किया था, इसलिए दाहोद जिले में चैतरभाई के समर्थक किसी पार्टी के नहीं हैं। तो जब वे लोग इस रैली में पोस्टरों के साथ शामिल हुए तो भाजपा नेताओं के पेट में तेल जलने लगा। इसके बाद भाजपा के इन नेताओं ने पुलिस को माध्यम बनाकर मीडिया में बाइट दी और कहा कि “चैतरभाई के बैनर लेकर जो लोग आए हैं, वे लोग आम आदमी पार्टी के लोग हैं।”
आम आदमी पार्टी के नेता राकेश बारिया ने आगे बताया कि, इसके बाद हमने दाहोद जिले के कार्यकर्ताओं को फोन करके पूछा तो हमें पता चला कि आम आदमी पार्टी का कोई भी समर्थक किसी भी प्रकार का पोस्टर लेकर नहीं गया था, बल्कि समाज के लोग जो चैतरभाई को चाहते हैं, वे समर्थक चैतरभाई के पोस्टर लेकर आए थे। भारतीय जनता पार्टी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है, यह गलत है। पुलिस के पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी है और अगर कहीं हमारे कार्यकर्ता होंगे तो वह भी हम देखेंगे। आदिवासी समाज की वर्षों से रैलियां निकलती रही हैं, लेकिन अभी आम आदमी पार्टी का नाम बदनाम किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। मेरा अनुरोध है कि जो गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उन्हें बंद किया जाए।
आम आदमी पार्टी गुजरात








