अहमदाबाद: 3 लाख के बदले 1 करोड़ वसूलने वाले सूदखोरों पर कार्रवाई, पुलिस ने 5 घंटे में दिलवाया 40 तोला सोना

गुजरात के सुरेंद्रनगर में तीन लाख रुपए उधार लेकर पुजाबेन परमार व उसके पति अनिल भाई सूदखोरों के चक्‍कर में ऐसे फंसे की 18 लाख रुपए और 40 तोला सोना देकर भी ब्‍याजखोरों के चंगुल से मुक्‍त नहीं हो सके। ब्‍याजखोर अभी भी इस परिवार से 18 से 20 लाख रुपए मांग रहे थे।

पीड़ित परिवार जब अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू के पास पहुंचा तो 5 घंटे में उसके सोने के गहने पूजा के हाथ में सौंप दिये तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तीन साल से परेशान इस महिला ने बताया क‍ि अब वह खुशी खुशी भाई के विवाह में यह गहने पहनकर जा सकेंगी।

कर्ज के चक्‍कर में ही थानगढ़ में अपना एक पुश्‍तैनी मकान खोकर मुंबई जा बसे पीड़ित परिवार के इस मकान पर सूदखोरों ने कब्‍जा जमा लिया था, पुलिस ने खुद मकान का ताला तोड़कर उसे यह घर सौंपा।

तीन लाख रुपए लिए थे उधार

सुरेंद्रनगर के करमणपरा गांव की पूजा अनिल परमार ने तीन लाख रुपए उधार लिए थे, इसके बदले इस परिवार ने 18 लाख रु का भुगतान कर दिया, अपना करीब 60 लाख रुपए का 40 तोला सोने के गहने सूदखोंरों को सौंप दिया, इसके बावजूद इस परिवार पर आरोपियों ने 18 से 20 लाख रुपए बाकी बताकर परेशान कर रहे थे।

पुलिस ने वापस दिलाए गहने

करीब तीन वर्ष से प्रताड़ना झेलने के बाद पूजा अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई तो लोकल क्राइम ब्रांच व एडिविजन पुलिस थाने के कर्मचारियों को काम पर लगाकर महज 5 घंटे में पूजा के हाथ में उसके सोने के गहने थमा दिये।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 17.28.58

गहने देखकर पूजा रुआंसा हो गई और पुलिस अधीक्षक को बताया क‍ि सूदखोरों ने उसका जीवन नर्क बना दिया था, अब वह खुशी खुशी भाई की शादी में अपने गहने पहन कर जा सकूंगी।

सूदखोरों ने छीन लिया मकान

सुरेंद्रनगर के ही थानगढ कस्‍बे के सनी रमेश भाई कणसागरा ने 3 लोगों से 5 से 7 लाख रुपए उधार लिये थे, ब्‍याज के साथ रुपए लौटा देने के बावजूद सूदखोरों ने उस पर लाखों रु का बकाया बताकर मकान छीन लिया। सनी अपने माता व पिता को लेकर मुंबई चला गया और वहीं किराये पर रहने लगा। इस परिवार को अपना पुश्तैनी मकान खोने का गम सालता रहा।

मित्र की सलाह पर पुलिस ने मांगी मदद

कुछ समय पहले जब वह राजकोट आया तो मित्र ने सलाह दी क‍ि वह रेंज पुलिस महानिरीक्षक नि‍र्लिप्‍त राय से मिल ले तो समस्‍या का समाधान हो सकता है। सनी जब आईजी राय से मिलने पहुंचा तो उन्‍होंने पूरी बात समझकर, सुरेंद्रनगर एसपी प्रेमसुख डेलू को इस मामले की जानकारी देते हुए सनी को उनके पास भेज दिया।

एसपी डेलू ने थानगढ़ पुलिस निरीक्षक वी यू गडरिया को सूचित करते हुए यह केस सौंपा तो गडडिया ने सनी व उसके परिवार को साथ में लेकर उनके पुश्‍तैनी मकान पर जाकर ब्‍याजखोरों की ओर से लगाया गया ताला तोड़कर इस पीड़ित परिवार का ग्रह प्रवेश कराया। पुलिस ने कुछ दिन यहां पर सुरक्षा भी दी।

दिव्‍यांग दंपती को कर्जमुक्‍त कर दिलाया मकान

सुरेंद्रनगर के दिव्‍यांग सुरेश पटेल व पत्‍नी भावना पटेल ने 6 लाख 20 हजार को लोन लिया था, इसके लिए अपना 15 लाख का मकान गिरवी रखा था, ब्‍याजखोर इस परिवार से इनका मकान हड़पना चाहता था। इस दंपती ने जब पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख के समक्ष अपनी व्‍यथा सुनाई तो पुलिस ने इस परिवार को मकान के दस्‍तावेज वापस दिलवाए।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 17.29.00

जब यह दंपती धन्‍यवाद देने एसपी कार्यालय पहुंचा तो एसपी डेलू खुद ग्रांउड फ्लोर पर आकर उनसे मिले। परिवार ने सम्‍मान के रूप में शॉल ओढ़ानी चाही तो एसपी डेलू जमीन पर बैठ गये। पुलिस के इस रूप को देखकर यह दंपती काफी भावुक हो गया। एसपी ने उनकी 4 वर्षीय बेटी हिमानी को चॉकलेट खिलाकर उन्‍हें विदा किया।

  • Related Posts

    ‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन से दिया न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश

    भोपाल यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा…

    बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

    बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

    चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

    जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

    जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

    पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

    पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

    पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

    पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

    पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

    पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

    पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

    पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581