प्रदेशभर के युवा धावकों और एथलीटों को मिलेगा अवसर

भोपाल 

मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर शुरू होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित 'टैलेंट सर्च 2026-27' अभियान के अंतर्गत एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के चयन ट्रायल्स 20 से 22 जुलाई 2026 तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से प्रदेशभर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें विभाग की खेल योजनाओं एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।

प्रतिभा को मिलेगा सही मंच, प्रशिक्षण और नई पहचान

टैलेंट सर्च 2026-27 केवल चयन प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के खेल भविष्य को नई दिशा देने का महाअभियान है। अभियान का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करना है, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता हो। चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमियों एवं प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से विशेषज्ञ कोचों का मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

तीन दिन तक चलेगी चयन प्रक्रिया

एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स 20, 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित होंगे। ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि योग्य खिलाड़ियों को आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा जा सके। विभाग ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रदेशभर में लगातार चल रहे चयन ट्रायल्स

टैलेंट सर्च 2026-27 के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, स्लैलम, कायकिंग-केनोइंग, घुड़सवारी, टेनिस एवं बैडमिंटन सहित अनेक खेलों के चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन ट्रायल्स के माध्यम से चयनित प्रतिभाओं को विभाग की खेल अकादमियों एवं प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब 20 से 22 जुलाई तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होंगे।

प्रदेशभर से मिल रहा उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

टैलेंट सर्च 2026-27 के अंतर्गत अब तक विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। लगातार मिल रही सकारात्मक सहभागिता यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, जिससे नई खेल प्रतिभाएं आ रही है। एथलेटिक्स ट्रायल्स से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता की उम्मीद है।

खिलाड़ियों से सहभागिता की अपील

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले सभी पात्र बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 20 से 22 जुलाई तक आयोजित चयन ट्रायल्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। टैलेंट सर्च 2026-27 प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, बेहतर अवसर और खेलों में उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Related Posts

गुजरात में हर दिन 77 सड़क हादसों में औसतन 23 लोगों की मौत हो जाती है, ज्यादातर मामले ओवरस्पीडिंग के कारण होते हैं।

Gujarat Road Accident Statistics: गुजरात में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कार्यान्वयन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या की चिंताजनक तस्वीर लगातार…

एआई आधारित ‘जंगल बुक’ में मोगली को आवाज देंगे वीर हिरानी

अभिनेता वीर हिरानी ‘द जंगल बुक’ पर आधारित आगामी एआई-जनित भारतीय फीचर फिल्म में मोगली के किरदार को अपनी आवाज देकर अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581