पिच पर गिरी यशस्वी, राहुल भी नहीं रुके; 32 रन पर हुआ हैरान करने वाला रनआउट

नई दिल्ली
गॉल टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई.

लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना घट गई जिसने फैन्स के साथ-साथ दिग्गजों को भी हैरान कर दिया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पिच पर रन भागने को लेकर गफलत हुई, जिसका खामियाजा यशस्वी को अपना विकेट गंवाकर चुकाना पड़ा.

32 रन बनाकर खेल रहे यशस्वी बेहतरीन लय में दिख रहे थे. पारी के 11वें ओवर में केएल राहुल ने स्पिनर केशरा नुवांता की गेंद को मिड-ऑन की तरफ पुश किया और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. दूसरी ओर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े यशस्वी गेंद रोकने की कोशिश कर रहे गेंदबाज नुवांता से टकराकर सीधे जमीन पर जा गिरे.

क्या केएल राहुल की गलती से आउट हुए यशस्वी
असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ. राहुल ने थोड़ा हिचकिचाने के बाद जब देखा कि यशस्वी खड़े हो रहे हैं तो वे सिंगल के लिए आगे बढ़ते रहे. लेकिन मैदान पर गिरकर संभल रहे यशस्वी समय पर क्रीज में वापस नहीं लौट सके और रन आउट हो गए. डगआउट लौटते यशस्वी के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी तो वहीं राहुल भी अपनी जगह हक्के-बक्के नजर आए.

आखिर चेतेश्वर पुजारा ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और आकाश चोपड़ा ने इस पूरी घटना के लिए केएल राहुल के फैसले को जिम्मेदार माना है. पुजारा के मुताबिक जब राहुल ने देख लिया था कि यशस्वी मैदान पर गिर चुके हैं तो उन्हें तुरंत अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए थे. टेस्ट मैच में एक रन छोड़ देना समझदारी होती है क्योंकि वहां विकेट बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है. ऐसे में यह यशस्वी के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा.

आकाश चोपड़ा ने बताया कौन था दोषी?
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए इसे सीधा कम्युनिकेशन गैप करार दिया. उनका मानना था कि राहुल का पूरा ध्यान गेंद पर था और उन्होंने अपने जोड़ीदार की हालत नहीं देखी. गेंदबाज की टांग लगने से गिरे यशस्वी किसी भी हाल में दूसरे छोर तक नहीं पहुंच सकते थे. टेस्ट क्रिकेट में इस तरह रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बुरा सपना होता है.

हालांकि, इस झटके के बाद राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की और 77 रनों की पारी खेली, जिसके बाद वे क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने राहत भरी खबर दी कि राहुल की फिटनेस को लेकर घबराने की बात नहीं है और वे आगे बल्लेबाजी के लिए तैयार रहेंगे.
 

 

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581