2029 के चुनाव से पहले महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, परिसीमन पर सरकार की तैयारी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान से सीधे जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने दोहराया कि सरकार महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति को राजनीति में सही जगह दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वे खुद भी इस लड़ाई में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की हर महिला को भरोसा दिलाया जाता है कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि उनका हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा अडिग है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है।

बता दें कि पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय पर आया है जब केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में डिलिमिटेशन (परिसीमन) से जुड़े बिल और महिला आरक्षण को लागू करने वाले संशोधित प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी।

दरअसल, सरकार का मानना है कि डिलिमिटेशन के बाद लोकसभा की सीटें बढ़ाई जाएंगी (मौजूदा 543 से करीब 800-850 तक) और इसके साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। कैबिनेट पहले ही संबंधित बिलों के मसौदों को मंजूरी दे चुकी है। सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें देना है।

Related Posts

महिला कलेक्टर की शिकायत पर TVK विधायक गिरफ्तार, अश्लील मैसेज और अभद्र व्यवहार के आरोप

तमिलनाडु तमिलनाडु पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) विधायक सी. अरुल विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक…

आरएसएस शताब्दी समारोह में भागवत की अपील, समाज के दुख दूर करने को आगे आएं नागरिक

नई दिल्ली दिल्ली में हुए आरएसएस शताब्दी समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होना उत्सव मनाने की बात नहीं, हमने इस अवसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581