EPFO सदस्यों को बड़ी सौगात, खाते में तुरंत ब्याज और आसान लेनदेन की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली
EPFO के प्रमुख और केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने अंशधारकों को जल्दी ही पूरी तरह से बैंक जैसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसमें बैंक की तरह ब्याज तुरंत मिलने के साथ खाते में यूपीआई, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की सुविधा होगी।

शुरुआत में निकाल पाएंगे UPI से 25000 रुपये
उन्होंने यह भी कहा कि यूपीआई के जरिए पैसा निकालने की सुविधा के लिए जरूरी तकनीकी परीक्षण पूरे हो चुके हैं और शुरू में 25,000 रुपये की निकासी सुविधा के साथ यह योजना कभी भी लागू की जा सकती है। बता दें, ईपीएफओ ने सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुधारों के तहत इस महीने की शुरुआत में व्हाट्सऐप सेवा शुरू की है। व्हाट्सऐप के माध्यम से पीएफ जमा राशि, पासबुक देखने की सुविधा दी गई है।

EPFO के मुखिया ने क्या कुछ कहा है?
अंशधारकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार के बारे में कृष्णमूर्ति ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, 'हमारा लक्ष्य अंशधारकों को बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हमने अंशधारकों को उनके खाते तक आसान पहुंच के लिए एक नवंबर को व्हाट्सऐप सेवा शुरू की है। यह बताने में मुझे खुशी है कि तीन सप्ताह में ही करीब 1.25 करोड़ सदस्य इसका उपयोग करने लगे हैं।'

उन्होंने कहा, 'हम कुछ ही दिनों में ईपीएफओ 3.0 परियोजना शुरू करने वाले हैं। उसमें कोर बैंकिंग जैसी सुविधा होगी। जैसे बैंक में आपका खाता रहता है तो आपको सुविधा रहती है कि चाहे तो आप यूपीआई के जरिये लेन-देन करें या फिर कभी भी पैसा निकाले और आपको ब्याज भी तुरंत मिलता रहता है। इसी तरह की बैंक जैसी सुविधाएं अंशधारकों को देने की हमारी कोशिश है। हमारा इस सुविधा को एक साल के भीतर शुरू करने का लक्ष्य है।'

पैसा जमा करना और निकालना होगा आसान
इस बारे में विस्तार से बताते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा, 'आज के दिन जितने भी 'मेंबर लेजर' हैं, वह पूरा का पूरा कोर बैंकिंग में चला जाएगा। इसका मतलब है जो सॉफ्टवेयर है, उससे लेजर जुड़ा होगा… इससे खाता देखना पैसा जमा करना और निकालना आसान होगा।'

गिग वर्कर्स के लिए भी EPFO लाया सौगात
उन्होंने कहा, 'सामाजिक सुरक्षा संहिता में असंगठित क्षेत्र (गिग कर्मचारी) में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने का प्रावधान है। संगठित क्षेत्र में नियोक्ता काम करने वाले अपने कर्मचारियों का पैसा ईपीएफओ में जमा करते हैं। अब असंगठित क्षेत्र में कोई नियोक्ता तो होता नहीं है, तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा में स्वयं ही योगदान देना होगा। जैसे कोई ड्राइवर है या घर में काम करने वाला व्यक्ति है, अगर वह या घर वाले, जहां वे काम करते हैं, पीएफ में पैसा जमा करना चाहे तो कैसे करेगा? इसके लिए यूपीआई या क्यूआर कोड आधारित या फिर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान की सुविधा देने पर ईपीएफओ काम कर रहा है।'

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने इसी महीने यूएएन (सार्वभौमिक खाता संख्या) से जुड़ी स्वैच्छिक अंशदान व्यवस्था और तीसरे पक्ष के छोटे-छोटे अंशदान की सुविधा को भी मंजूरी दी। इसमें स्वैच्छिक अतिरिक्त भुगतान' जैसी राशि भी शामिल होगी।

कृष्णमूर्ति ने कहा, ''जिस प्रकार बैंक में आप सोचते भी नहीं है कि हमको भुगतान करना हो, तो कैसे करना है। क्योंकि वहां पैसे लेन-देन के कई तरीके हैं। कोई नियोक्ता की जरूरत नहीं है, कोई रिटर्न फाइलिंग की जरूरत नहीं है। यही सुविधाएं अब ईपीएफओ 3.0 परियोजना के तहत कोर बैंकिग सॉल्यूशन में उपलब्ध होगी। यानी उसका जो पीएफ का खाता होगा जैसे आप बैंक का अपना खाता देखते हैं, वैसे उसका पीएफ का खाता भी देख सकेंगे।'

यूपीआई के जरिये पैसा निकालने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘इस बारे में जरूरी तकनीकी परीक्षण पूरे हो गए हैं और यह योजना कभी भी लागू की जा सकती है।’

Related Posts

शेयर बाजार में निवेश का मौका, दिसंबर में पांच कंपनियां लेकर आ रहीं अपना IPO

IPO Updates: इस हफ्ते कुल 5 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इसमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए…

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury से उठा पर्दा, शानदार लुक के साथ मिलेगी नई तकनीक

 नई दिल्ली  Hyundai ने 2026 Guangzhou International Auto Show csx Mercury Concept को पेश किया है जो चीन के लिए एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV की तस्वीर दिखाता है। इसके प्रोडक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581