बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

नई दिल्ली

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम इंडिया के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं. खबर है कि जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट  के मुताब‍िक सेलेक्टर्स ने सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शाम‍िल होने की दौड़ में बने हुए हैं. यह दौरा IPL 2026 के तुरंत बाद होगा, जहां भारत की संभावित सेकंड-स्ट्रिंग टीम को मौका दिया जाएगा. सेलेक्शन कमेटी युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के मूड में है.

अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड सच‍िन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है, जिन्होंने 15 साल 7 महीने में भारत के लिए खेला था. सूर्यवंशी इन दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं.

वैभव मौजूदा आईपीएल के 5 मैचों की 5 पार‍ियों मे 200 रन 40 के एवरेज और 263.15 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं. हालांकि वह सोमवार को हुए मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे.

IPL में गदर काट चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने RCB के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, CSK के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन, MI के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन बनाए.

खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की. जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना और जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक अंदाज उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है.

सेलेक्टर्स जल्दबाजी में भी नहीं हैं, लेकिन इस टैलेंट को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं कराना चाहते. आयरलैंड जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ उन्हें मौका देने की रणनीति बन रही है. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.

कई दिग्गज कर चुके हैं वैभव का सपोर्ट
IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने भी सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतना टैलेंट मिलना दुर्लभ है और वह टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं.वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी चयनकर्ताओं से अपील की है कि उन्हें तुरंत मौका दिया जाए.

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी.

Related Posts

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका, चौथे टी20 में 259 रन बनाकर 87 रनों से जीता मुकाबला

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581