‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी पिक्चर रही जिसने दुनियाभर में खूब पैसा छापा. इसके दो पार्ट्स आए, जिसमें से ऑडियंस की पसंद पहला पार्ट रही. इसकी वजह अक्षय खन्ना रहे जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत बनकर सारी लाइमलाइट लूटी. वो एक ही झटके में सबकी पसंद बन गए. लोगो को रणवीर सिंह की जगह मेन विलेन अक्षय से प्यार हुआ, क्योंकि उनका काम तारीफ के काबिल था.

अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की चर्चा पिछले कई महीनों से चली आ रही है. हर किसी ने उन्हें लेकर बात की, और एक्टर को खूब सराहा. हालांकि अक्षय के पास जब रहमान डकैत के रोल का ऑफर आया था, तब वो इसे करने में कंफर्टेबल नहीं थे. उन्हें पूरी कहानी सुनाई गई और उनका किरदार समझाया गया, तब जाकर एक्टर माने. इसके बारे में हाल ही में धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बात की.

अक्षय को था एतराज
शेखर सुमन ने शो पर उन्होंने धुरंधर में अक्षय खन्ना की कास्टिंग पर कहा- मैं अब ये बता सकता हूं कि 2-3 बहुत बड़े स्टार्स ने इस रोल को करने से मना कर दिया था. उन्हें लगा कि फिल्म में कई कलाकार हैं और डायरेक्टर ने पिछले 7 साल से कोई फिल्म नहीं बनाई है. उनकी आखिरी फिल्म उरी थी. स्टार्स बहुत सारी चीजों का हिसाब-किताब लगाते हैं. जब कोई कलाकार दिल से सोचने के बजाय दिमाग से ज्यादा सोचने लगता है, तो वहीं दिक्कत शुरू हो जाती है.

'जब मैंने अक्षय खन्ना को कहानी सुनाई तो उन्होंने कहा कि पागल हो गया है क्या तू? मैं विलेन क्यों करूंगा? लेकिन सिर्फ 5 मिनट तक कहानी सुनने के बाद उन्होंने कहा कि फैंटास्टिक और उसी दिन फिल्म के लिए हां कर दी. मुझे पता था कि अक्षय भाई इस किरदार में कमाल कर देंगे. उन्होंने आदित्य धर की लिखी कहानी में अपना भी टच जोड़ा. उन्हें सही समय पर सही स्क्रिप्ट और सही मौका मिला.'

रणवीर ने किया सपोर्ट
मुकेश छाबड़ा आगे ये भी बताते हैं कि रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को फिल्म में बहुत सपोर्ट किया. उनका रोल रहमान डकैत की परछाई जैसा था. मगर तब भी रणवीर ने बिना किसी परेशानी उस रोल को निभाया. मुकेश ने कहा कि अगर उनकी जगह कोई और एक्टर होता, तो वो इसे करने से पहले बहुत सोचता. लेकिन रणवीर को चूंकि फिल्म का सेकंड पार्ट मालूम था, इसलिए उन्होंने इस रोल को पूरी शिद्दत के साथ किया और खुद को डायरेक्टर के हवाले सौंप दिया.

बात करें अक्षय खन्ना के वर्क फ्रंट की, तो वो तेलुगू फिल्म महाकाली में नजर आएंगे जिसमें उनका रोल गुरू शुक्राचार्य का होगा. इसका टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसमें एक्टर को काफी पसंद किया गया.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581