जालोर रेल रूट पर दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, 160 KM की रफ्तार के लिए तैयार हो रहा ट्रैक

जालोर
लूनी-समदड़ी-भीलड़ी वाया जालोर रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम अब गति पकड़ने लगा है। इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का लाभ जालोर जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य 21 रेलवे स्टेशनों को भी मिलेगा। दोहरीकरण से रेलमार्ग की परिचालन क्षमता बढ़ने के साथ ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बीते चार माह के दौरान परियोजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें चार रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर और आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग, तीन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के बीच सब-वे निर्माण तथा दो पुराने पुलों को नए आरसीसी बॉक्स से बदलने का काम शामिल है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार दोहरीकरण परियोजना के तहत सतलाना, दूदिया और दुंदाड़ा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के बीच सब-वे तैयार कर दिए गए हैं। यह कार्य हालांकि बाड़मेर जिले में (अब बालोतरा) में है, लेकिन इस रूट का सीधा जुड़ाव भीलड़ी वाया जालोर जिले से होकर है तो इसका भविष्य में फायदा सुगम सफर के रूप में जालोर जिले के यात्रियों को भी मिलेगा।
लूनी-समदड़ी-भीलड़ी वाया जालोर रेलमार्ग का दोहरीकरण।

जालोर जिले के रेल यात्रियों को भी मिलेगी राहत
मदड़ी-भीलड़ी रेलखंड जालोर जिले के लिए महत्वपूर्ण रेल संपर्क मार्ग है। इस रेलमार्ग के दोहरीकरण से जालोर जिला मुख्यालय सहित जिले के 21 अन्य स्टेशनों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दोहरी लाइन होने से एक ही ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही का दबाव कम होगा। इससे ट्रेनों के संचालन में सुगमता, क्षमता में वृद्धि और भविष्य में यात्री एवं मालगाडिय़ों के संचालन के लिए बेहतर आधार तैयार होगा।

सतलाना, दूदिया और दुंदाड़ा यार्ड में लूप लाइनों को अप मेन लाइन में परिवर्तित किया गया है। इसके लिए करीब 800 मीटर पुराना ट्रैक हटाकर नई नींव तैयार की गई और नई लाइन बिछाई गई। इससे यार्ड और ब्लॉक सेक्शन के बीच ट्रैक सेंटर की दूरी का अंतर दूर हुआ है। साथ ही यार्ड के प्रवेश मार्ग पर दो एस आकार के मोड़ की आवश्यकता भी समाप्त हो गई है। परिवर्तित अप मेन लाइन का ट्रैक ढांचा 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के अनुरूप तैयार किया गया है। समदड़ी-भीलड़ी वाया जालोर भी भविष्य में इसी रफ्तार के लिए अपग्रेड होगा।

प्लेटफॉर्म बदलना होगा आसान
सतलाना, दूदिया और दुंदाड़ा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के बीच सब-वे निर्माण पूरा कर लिया गया है। यहां स्टेशन भवनों, प्लेटफॉर्म और ओएचई खंभों के बीच सीमित जगह होने के कारण एयर पुशिंग तकनीक से सब-वे लॉन्च किए गए। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री…

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में पीली कॉलेज बस का कहर देखने को मिला. बेकाबू बस ने प्लेटिना-एक्टिवा सवारों को कुचल दिया. हादसे का वीडियो सामने आया है. इस हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581