पटना में जीरो माइल जाम से कब मिलेगी राहत? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी कार्ययोजना

 पटना
राजधानी पटना के प्रवेश द्वार माने जाने वाले जीरो माइल चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

अदालत ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा है कि आखिर इस स्थायी ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए क्या ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह एवं न्यायाधीश राजेश कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राजीव रंजन सिंह की लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

ट्रैफ‍िक जाम से हर दिन होती परेशानी
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता बीरेन्द्र कुमार ने कोर्ट को बताया कि जीरो माइल के पूर्वी छोर पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।

अब 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाधिवक्ता एसडी संजय को निर्देश दिया कि वह इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें और सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल कराया जाए।

अदालत ने विशेष रूप से हलफनामे में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित कदमों और कार्ययोजना की जानकारी देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

जाम को लेकर हाईकोर्ट के सख्‍त रुख को देखते हुए आने वाले समय में जीरो माइल के जाम की व‍िभ‍ीष‍िका से राहत म‍िलने की उम्‍मीद बढ़ गई है।  

 

Related Posts

CM मोहन यादव आज पिछोर से भेजेंगे 1.24 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1,831 करोड़

भोपाल  मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को इंतजार है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त का।13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24…

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 से 22 नवंबर के बीच पंजाब दौरे की चर्चा के साथ ही भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।संभावना है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581