सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी खरीदारी की ताकत, 8वें वेतन आयोग से महंगी कारों की मांग में उछाल की उम्मीद

नई दिल्ली

8वें वेतन आयोग से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स की उम्मीदें बंधी हैं। आयोग की सिफारिशों और उस पर केंद्र सरकार की मंजूरी का फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा। इससे देश में खरीदारी और खर्च करने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ सकता है। बढ़ी हुई सैलरी और एरियर मिलने से कर्मचारी महंगी कारों, बेहतर घरेलू सामान और घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह का अनुमान है कि करीब 2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का फायदा मिल सकता है। इससे उनकी खर्च करने के साथ निवेश करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

5वें वेतन आयोग के बाद स्कूटर से मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हुए
5वें वेतन आयोग के बाद मिडिल क्लास के पास अतिरिक्त पैसा आया।
स्कूटर से लोग सीधे मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हुए। हीरो होंडा, बजाज ऑटो और टीवीएस जैसी कंपनियों को इसी दौर में बड़ा बूस्ट मिला।

मारुति 800 से SUV तक पहुंच सकता है खरीदारी का ट्रेंड
नीलेश शाह ने पिछले वेतन आयोगों के दौरान कारों की खरीदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि छठे वेतन आयोग के दौर में मारुति 800 जैसी कारों का चलन था, जबकि 7वें वेतन आयोग के समय जेन और वैगनआर जैसी गाड़ियों की मांग बढ़ी थी। अब 8वें वेतन आयोग के दौरान SUV की मांग बढ़ सकती है। उनके मुताबिक, इस बार कर्मचारियों की खरीदारी में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है।

इन सेक्टरों को मिल सकता है फायदा
नीलेश शाह के मुताबिक, छठे और सातवें वेतन आयोग के दौरान ऑटोमोबाइल, ट्रैवल, टूरिज्म और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आठवें वेतन आयोग के दौरान भी इन सेक्टरों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

ऑटोमोबाइल: SUV और प्रीमियम कारों की मांग बढ़ सकती है।

ट्रैवल और टूरिज्म: घूमने-फिरने और छुट्टियों पर खर्च बढ़ सकता है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल: टीवी, फ्रिज, एसी जैसे महंगे सामान की खरीदारी बढ़ सकती है।

बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट: अतिरिक्त आमदनी से बचत और निवेश में भी इजाफा हो सकता है।

कब दिखेगा बाजार में असर?
8वें वेतन आयोग से बाजार और अर्थव्यवस्था को कितना फायदा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसकी सिफारिशें कब लागू होती हैं और कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और एरियर कब मिलता है।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी अपनी रिपोर्ट में 8वें वेतन आयोग को वित्त वर्ष 2027-28 (FY28) में खपत बढ़ाने वाला संभावित कारक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ी हुई सैलरी और एरियर से परिवारों की खर्च करने की क्षमता बढ़ सकती है।

Related Posts

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर झपकी बनी काल, कार पलटने से दो की मौत, तीन गंभीर घायल

मुंबई महाराष्ट्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो…

रक्षा खरीद में चीनी पुर्जों पर उठे सवाल, DFI ने हर बोली में उत्पाद का देश बताना अनिवार्य करने की मांग की

नई दिल्ली सेना में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए उद्योग संगठन ने एक चेतावनी जारी की है। उद्योग संगठन ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) ने सरकार को चीनी पुर्जों वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581