धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

 Dhanteras 2026 Date: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी चीजें खरीदते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा भी की जाती है.

अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त जान लें. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा और पूजा व खरीदारी के लिए शुभ समय क्या रहेगा.

धनतेरस 2026 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में यह तिथि 6 नवंबर को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा. ऐसे में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट के बाद शुरू होगा. इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस की शाम भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581