सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सबसे कम फीस कितनी? काउंसलिंग से पहले जान लें टॉप सस्ते कॉलेजों की जानकारी

नई दिल्ली
नीट पास कर चुके छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिर वह MBBS करने के लिए कौन से कॉलेज में एडमिशन लें. कई बार अच्छी रैंक आने के बाद भी कॉलेज और फीस को लेकर दुविधा रहती है. कई बार छात्रों की परिवार की हालात इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लें सकें. पर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का फीस भी ज्यादा होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि कौन से कॉलेज की फीस सबसे कम है? अगर यह आपको नहीं मालूम है, तो 5 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग से पहले जान लीजिए। 

इस कॉलेज की फीस है सबसे कम 
सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) पुणे में छात्रों से किसी तरह की कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है. इसके बजाय, छात्रों को स्टाइपेंड मिलता है और बदले में वे स्नातक होने के बाद सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं. बता दें कि देशभर के एम्स इंस्टीट्यूट्स में एमबीबीएस की ट्यूशन फीस सबसे कम होती है. कुछ हजारों में ही आपका कोर्स पूरा हो जाता है. भले ही यहां पर ट्यूशन फीस कम लगती है लेकिन हॉस्टल, मेस, एग्जाम फीस समेत कई खर्चें अलग से देने पड़ते हैं. कम फीस और अच्छी पढ़ाई की वजह से हर साल लाखों छात्र एम्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन इसके लिए नीट परीक्षा में 700 से  ज्यादा नंबर हासिल करने होते हैं।  

प्राइवेट कॉलेज से सस्ता है सरकारी कॉलेज 
जहां एक तरफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कुछ लाख रुपये में पूरी की जा सकती है. वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में ट्यूशन फीस ही 3 लाख से लेकर 15 लाख रुपये एनुअल तक पहुंच सकती है। 

काउंसलिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान 
कॉलेज फाइनल करने से पहले कॉलेज की ऑफिशियल फीस, हॉस्टल का खर्च समेत सारी जानकारी पहले ही ले लें ताकि आगे जाकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581