बिहार में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम, पछुआ हवा से गिरेगा रात का पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

 पटना
मौसम के बदलते मिजाज के बीच नवंबर में भी दिन के तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

हालांकि, अगले एक सप्ताह में पछुआ हवा के मजबूत होने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे सुबह और शाम में ठंड का अहसास बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी रहेगी।

सुबह और शाम के मौसम में बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते छह दिनों में पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पछुआ हवा के मजबूत होने से बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को पटना सहित सात जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मोतिहारी और औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी और औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, डेहरी में 16.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया । नवंवर के पहले सप्ताह से धुंध में वृद्धि के आसार है। दिन और रात के तापमान में अंतर बने होने से सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर            अधिकतम     न्यूनतम
पटना             33.0            22.6
गया                30.8           18.8
भागलपुर        31.5           20.7
मुजफ्फरपुर     30.0           22.1

Related Posts

यूपी शिक्षक भर्ती: एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों में टक्कर, चयन की राह होगी कठिन

लखनऊ  आठ साल बाद आई बंपर यूपी शिक्षक भर्ती में तगड़ा कंपीटिशन होने वाला है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के हजारों पदों पर…

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल से थमेगी बसों की रफ्तार, स्थायी भर्ती और वेतन बढ़ोतरी समेत ये हैं प्रमुख मांगें

चंडीगढ़  हरियाणा में दीवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटेगा, जिससे बस यात्रियों को दो दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मांगों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581