भारतीय बाजार में फ्लॉप हुई Volkswagen की फ्लैगशिप SUV, एक साल भी नहीं टिक पाई Taigun R-Line की कहानी

मुंबई 
फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन आर-लाइन (Volkswagen Tiguan R Line) को बंद कर दिया है. इस 5 सीटर प्रीमियम एसयूवी को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया था. भारत में ये कार सीबीयू (कंपलीटली बिल्ड अप) यूनिट के तौर पर आती थी। 

इस कार को फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी वेबसाइट से हटा लिया है. हालांकि, कंपनी ने एसयूवी को डिस्कंटीन्यू करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर आपको ये मॉडल नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें। 

कितनी थी कीमत? 
फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन 47.11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आ रही थी. हालांकि, इस प्राइस सेगमेंट में ही कंपनी टेरॉन आर-लाइन (Volkswagen Tayron R-Line) को भी बेचती है, जो ज्यादा बड़ी और भारतीय मार्केट के हिसाब से ज्यादा प्रैक्टिकल कार है. ये थ्री रो सीटिंग के साथ आती है। 

टेरॉन आर-लाइन की बात करें, तो भारत में 47.74 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. ये कार भारत में सीकेडी रूट के जरिए आती है, जिसे यहां असेंबल किया जाता है. चूंकि ये एसयूवी लोकली असेंबल होती है, तो फॉक्सवैगन इसके मल्टीपल ऑप्शन ऑफर करती है। 

क्या है खास? 
टेरॉन आर-लाइन में मिलने वाला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन ही टिगुआन आर-लाइन में भी मिलता है. ये इंजन 201 एचपी की पीक पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क ऑफर करता है. इसके साथ 7 स्पीड वाला डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है. टिगुआन आर-लाइन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड आता है। 

कार में 15 इंच की टचस्क्रीन के साथ 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. कार में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरोमिक सनरूफ, 9 एयरबैग की सेफ्टी और लेवल 2 ADAS दिया गया है. इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती थी।  

इस कार के बंद होने के बाद फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में टाइगुन और टेरॉन दो एसयूवी मिलेंगी. इसमें टाइगुन कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी है. वहीं टेरॉन उन लोगों के लिए है, जो बड़ी और ज्यादा पावर वाली कार चाहते हैं। 

Related Posts

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, VinFast भारत में लाने वाली है 3 नए स्कूटर

मुंबई  भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी ने कार बाजार में अपना दमखम दिखा दिया…

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! आ रही है Baby Defender, जानें क्या होगा खास

मुंबई  Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV की तस्वीर उभरती है, जिसे रास्तों की परवाह नहीं होती. लेकिन अब इसी दबंग Defender…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581