बिहार में वाहन जांच का अधिकार बदला, एसआई से नीचे वाले नहीं रोकेंगे गाड़ियां

पटना
बिहार में अब दारोगा (एसआई) से नीचे रैंक के पुलिस अफसर अब सड़कों पर वाहन जांच नहीं करेंगे। इनसे नीचे रैंक के पुलिस पदाधिकारी एएसआई या सिपाही का काम सड़कों को जाम से मुक्त रखना होगा। वे सिर्फ ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पष्ट कहा कि सामान्य तौर पर वाहन को रोकने या उसकी जांच करने का अधिकार सिर्फ एसआई या उससे ऊपर रैंक के पदाधिकारी को ही होगा। उन्होंने कहा, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस के कंधे पर बॉडी वॉर्न कैमरा
एडीजी ने बताया कि कार्यस्थल पर मोबाइल चलाने पर भी सख्ती रहेगी। पुलिस मुख्यालय का दस्ता इसकी औचक जांच करेगा। पीक आवर में ट्रैफिक के सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टर से एसपी तक) अनिवार्य रूप से सड़क पर रहेंगे। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कंधे पर लगे बॉडी वॉर्न कैमरे को हर हाल में चालू रखने का निर्देश दिया गया है। कैमरा बंद रहने पर कोई वाद-विवाद या आरोप लगा तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ट्रैफिक कर्मी पर ही होगी। गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

पटना में 40 हजार से अधिक ऑटो-ई-रिक्शा
पटना में वर्तमान में 40 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनके लिए निर्धारित रूट नहीं होने के कारण अधिकांश वाहन मनमाने ढंग से चलते हैं। सबसे अधिक ऑटो और ई-रिक्शा जंक्शन से दानापुर, सगुना मोड़, फुलवारीशरीफ और कंकड़बाग रूट पर चलते हैं। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत वाहन नेहरू पथ से होकर गुजरते हैं, जिनका रूट डायवर्जन होगा। सिटी बसों का सबसे अधिक परिचालन भी नेहरू पथ पर होता है। पटना शहर में 298 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। वहीं प्रतिदिन करीब 700 बसें शहर से गुजरती हैं, लेकिन इनमें अधिकांश बसें मुख्य शहर में प्रवेश करने के बजाय बाइपास मार्ग का उपयोग करती हैं।

नेहरू पथ बंद, इन रास्तों का करें उपयोग
नेहरू पथ पर व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने के बाद नौ वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें हार्डिंग रोड, वीरचंद पटेल पथ, पीर अली पथ, एयरपोर्ट-शेखपुरा रोड, जगदेव पथ, दीघा-आशियाना रोड, रूपसपुर नहर रोड, दीघा-राजापुर पुल रोड और आयकर गोलंबर से मंदिरी रोड शामिल हैं। इन मार्गों से सिटी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का परिचालन कराया जाएगा।

Related Posts

पटना में अंडरग्राउंड सड़क से लेकर नारायणी पथ तक, बिहार में बनेंगी 4 बड़ी सड़कें

 पटना चार बड़ी सड़क परियोजनाओं के डीपीआर और फिजिबिलिटी रिपोर्ट को ले पथ निर्माण विभाग निविदा की तैयारी कर रहा। इस पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य कैबिनेट…

बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की अहम भूमिका, नेतृत्व और सेवाभाव पर जोर

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  डॉ. के. के. खंडेलवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581