Vande Bharat Special: दिल्ली-पटना रूट पर बढ़ीं ट्रेनें, दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी नई वंदे भारत

 नई दिल्ली

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की दूसरी जोड़ी चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है. रेलवे बोर्ड से भी इसे मंजूरी मिल चुकी है. यह ट्रेन नई दिल्ली से 02254 नंबर और पटना से 02253 नंबर के साथ चलेगी. वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 22 अक्टूबर 2026 से यात्रियों को सेवाएं देगी. इस ट्रेन की पटना से नई दिल्ली रिटर्निंग सर्विस 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इस पूरे त्योहारी सीजन में ट्रेन दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी। 

02254-वंदे भारत 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए चलेगी. वहीं 02253-वंदे भारत 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी. बता दें कि एक और जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02252/02251) पहले से ही नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं दे रही है. दोनों वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों में एसी चेयर कार और एक्जूटिव चेयर कार की सुविधा उपलब्ध होगी। 

शुक्रवार छोड़कर रोज सेवा

नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली के बीच पहली जोड़ी 02252/02251 वंदे भारत स्पेशल तय दिनों के मुताबिक चलेगी. 02252 सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए रवाना होगी. 02251 मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए चलेगी. वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की दोनों जोड़ियों को मिलाकर हफ्ते में 6​ दिन (शुक्रवार छोड़कर) दोनों दिशाओं में एक वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सर्विस उपलब्ध रहेगी. दूसरी वंदे भारत स्पेशल में 20 कोच का रेक होगा। 

कितना लंबा होगा सफर
नई दिल्ली और पटना के बीच दूरी करीब 996 किलोमीटर है. वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से पटना का सफर 12 घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी. वापसी में ट्रेन 13 घंटे 30 मिनट का समय लेगी. इन वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का दोनों दिशाओं से अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्पेशन पर स्टॉपेज होगा। 

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत का समय
02254 वंदे भारत स्पेशल हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली (NDLS) से 08:35 बजे रवाना होगी. अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) पर इसका आगमन/प्रस्थान 10:21/10:23 बजे होगा. कानपुर सेंट्रल (CNB) पर समय 13:30/13:35 बजे रहेगा. प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पर समय 15:45/15:50 बजे होगा. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर समय 18:00/18:10 बजे रहेगा. बक्सर (BXR) पर ट्रेन 19:26/19:28 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी. आरा (ARA) पर आगमन/प्रस्थान 20:10/20:12 बजे होगा. ट्रेन पटना (PNBE) 21:30 बजे पहुंचेगी। 

पटना-नई दिल्ली वंदे भारत का समय
02253 वंदे भारत स्पेशल हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना (PNBE) से 10:00 बजे रवाना होगी. आरा (ARA) पर समय 10:38/10:40 और बक्सर (BXR) पर 11:25/11:27 बजे रहेगा. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर समय 13:10/13:20 बजे होगा. प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पर आगमन/प्रस्थान 15:35/15:40 बजे होगा. कानपुर सेंट्रल (CNB) पर समय 17:50/17:55 और अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) पर 20:53/20:55 बजे रहेगा. ट्रेन नई दिल्ली (NDLS) 23:30 बजे पहुंचेगी। 

इसी तरह 02252/02251 वंदे भारत स्पेशल (पहली जोड़ी) 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली से पटना और 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना से नई दिल्ली के बीच चलेगी. इस ट्रेन की टाइमिंग भी दोनों ओर से पहली वाली की तरह ही है. शुक्रवार को दोनों तरफ से किसी भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। 

Related Posts

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581