मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई

विगत 10 दिनों में विभिन्न जिलों में कार्यवाही कर 73 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जब्त

भोपाल
आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय और विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 73 लाख 71 हजार 665 रुपये कीमत के अवैध पटाखे, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य संबंधित सामग्री जब्त की है। इनमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड, पोटाश-सल्फर, बारूद तथा प्रतिबंधित कार्बाइड गन और उन्हें बनाने में प्रयुक्त सामग्री शामिल है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई है।

प्रमुख जिलों में की गई कार्रवाई
गुना: जिले के म्याना थाना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पकड़कर 16 कार्टून पटाखे एवं ट्रक सहित लगभग 30 लाख रुपये का सामान जब्त किया।

देवास: जिले में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चंद्र तारा कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर 87 प्रकार के पटाखों के 21 कार्टन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख 558 रुपये है।

उज्जैन: उज्जैन पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित एक मकान से लगभग 10 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए।

भोपाल: पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र में एसडीएम सिटी, तहसीलदार एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन दुकानों पर कार्रवाई कर 6 लाख 18 हजार रुपये कीमत की विस्फोटक सामग्री एवं पटाखे जब्त किए।

छतरपुर: जिले के बमीठा थाना पुलिस ने ग्राम चंदनगर एवं शिवराजपुर में दो ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए। वहीं सरवई थाना क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान से 22 कार्टून एवं 19 बोरियों में रखे 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए। इस प्रकार जिले में दोनों कार्यवाहियों में लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

सागर: जिले के बंडा थाना पुलिस ने ग्राम जमुनिया की ग्रीन लैंड कॉलोनी से 19 कार्टून में रखे 300 किलोग्राम पटाखे जब्त किए, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये है। वहीं खुरई शहर पुलिस ने रिहायशी क्षेत्र में बिना लाइसेंस भंडारित 2 लाख 77 हजार रुपये से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए। इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में 3 लाख 77 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

सिवनी: कोतवाली पुलिस ने रिहायशी क्षेत्र से 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे एवं 22 बोरियों में रखे पटाखे जब्त किए।

 दमोह: जिले के पथरिया थाना पुलिस ने थाना हिंडोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों से लगभग 2 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए।   इसी प्रकार मुरैना जिले के पोरसा, सिविल लाइन, माताबसैया, महुआ एवं सबलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के पांच प्रकरणों में कुल लगभग 95 हजार रुपये, नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में लगभग 90 हजार रुपये, धार जिले के कुक्षी थाना पुलिस ने 71 हजार 107 रुपये, अशोकनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में लगभग 60 हजार रुपये,  शिवपुरी तथा कटनी पुलिस ने 50-50 हजार रुपये, दतिया जिले के भाण्डेर थाना पुलिस ने लगभग 45 हजार रुपये तथा ग्वालियर जिले की झांसी रोड थाना पुलिस ने लगभग 15 हजार रुपये कीमत के कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे, बारूद एवं निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581