बेंगलुरु की तर्ज पर विकसित होगी वैशाली इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, इंफोसिस-विप्रो जैसी कंपनियों को न्योता

पटना
बिहार के वैशाली जिले में लगभग 1100 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी बनने जा रही है। इसे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वैशाली जिले के राजापाकर में बनने वाली इस इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में देश-विदेश की कंपनियों ने रुचि दिखाई है। हाल ही में दक्षिण कोरिया की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां का दौरा भी किया। कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां निवेश करने की इच्छुक हैं। मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, चिप, कंप्यूटर पार्ट्स, एक्सेसरीज जैसे उत्पाद यहां बनाए जाएंगे। वैशाली इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में सरकार को 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है, जिससे 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

पीएम मोदी 21 नवंबर को कर सकते हैं शिलान्यास
बिहार में एनडीए की मौजूदा सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी की 21 नवंबर को राजापाकर के जाफरपट्टी में सभा होगी। उस दिन पीएम इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान(निफ्टेम) के निर्माण का शुभारंभ कर सकते हैं।

वैशाली में बन रहा बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
राजापाकर, जंदाहा, और महुआ प्रखंड क्षेत्र में करीब 1243 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क और निफ्टेम इसी का हिस्सा होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी करीब 1100 एकड़ और निफ्टेम 100 एकड़ में बनेगा। औद्योगिक क्षेत्र में अभी तक कुल 485 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। शेष 748 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस जैसी कंपनियां आएंगी
वैशाली जिले के राजापाकर में बनने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी को बेंगलुरु की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उद्योग विभाग की टीम ने बेंगलुरु जाकर इसका अध्ययन किया है। यहां आईटी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाने की तैयारी है। इसके अलावा उन प्रतिभाशाली युवाओं को भी जगह दी जाएगी, जो विदेशों में अच्छा काम कर रहे हैं। बेंगलुरु में 800 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी विकसित है। वहां इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल, टेक महिंद्रा, बायोकॉन जैसी कंपनियां हैं। राजापाकर में भी इन कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

कंपनियों को प्लग एंड प्ले की सुविधा मिलेगी
इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में जमीन के साथ प्लग एंड प्ले की सुविधा भी मिलेगी। कंपनियां सीधे मशीन स्थापित कर उत्पादन शुरू कर सकती हैं। इस हब में मोबाइल फोन, चिप, एलईडी बल्ब, कंप्यूटर पार्ट्स, मेडिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल कैमरा, टेलीविजन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच बनाने वाली कंपनियों को जगह दी जाएगी।

 

Related Posts

रांची एयरपोर्ट पर बनेंगे तीन नए पार्किंग स्टैंड, पैरेलल टैक्सी ट्रैक से घटेगा विमानों का इंतजार

रांची  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची अब विकास की नई उड़ान भरने की तैयारी में है। जमीन से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की तस्वीर आने वाले…

सोनपुर मेले में बैलों की जगह कुत्तों ने ली, ट्रैक्टरों ने खत्म की पुरानी रौनक

 नयागांव (सारण) एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की कभी सबसे खास पहचान बैलहट्टा हुआ करता था। कार्तिक माह में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले के अपर और लोअर बैलहट्टा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581