ढाई महीने से खाली CGPSC अध्यक्ष पद पर हलचल तेज, महादेव कांवरे या नरेंद्र दुग्गा बनेंगे चेयरमैन?

रायपुर 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर को खत्म हो गया था. उनके बाद से ही अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है. राज्य सरकार ने किसी को भी कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी नहीं सौंपी थी. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि नए अध्यक्ष को लेकर दो नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इनमें रिटायर्ड आईएएस महादेव कांवरे और आईएस नरेंद्र दुग्गा के नाम शामिल हैं. पिछले ढाई महीने से अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी हुई है। 

कौन हैं रिटायर्ड IAS महादेव कांवरे
महादेव कांवरे साल 2008 के आईएएस बैच के अधिकारी है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम पद संभाले हैं. इससे पहले वे रायपुर और बिलासपुर के संभागायुक्त (Divisional Commissioner), जशपुर और बेमेतरा जैसे जिलों के कलेक्टर सहित कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वह मई 2026 में रिटायर हो गए थे. क्योंकि उनकी उम्र 60 साल हो चुकी थी. उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है। 

नरेंद्र कुमार दुग्गा
नरेंद्र कुमार दुग्गा छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह सरगुजा संभाग के आयुक्त के पद पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा वह अविभाजित कोरिया जिले (2017–2019) और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कलेक्टर रह चुके हैं. वह समग्र शिक्षा के मिशन निदेशक और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। 

सरकार किस पर लगाती है दांव
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार किसके अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा जताती है. अध्यक्ष पद खाली होने के कारण आयोग के कई अहम कामकाज और फैसलों की रफ्तार पर असर पड़ रहा था. ऐसे में नई नियुक्ति होते ही CGPSC की कामकाजी प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Related Posts

रांची एयरपोर्ट पर बनेंगे तीन नए पार्किंग स्टैंड, पैरेलल टैक्सी ट्रैक से घटेगा विमानों का इंतजार

रांची  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची अब विकास की नई उड़ान भरने की तैयारी में है। जमीन से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की तस्वीर आने वाले…

सोनपुर मेले में बैलों की जगह कुत्तों ने ली, ट्रैक्टरों ने खत्म की पुरानी रौनक

 नयागांव (सारण) एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की कभी सबसे खास पहचान बैलहट्टा हुआ करता था। कार्तिक माह में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले के अपर और लोअर बैलहट्टा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581