ओमान से लौटते ही शादी की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, रिंकू भैया की बारात में होंगे शामिल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रिंकू सिंह की बारात में जाने के लिए तैयार हैं. 15 साल के वैभव हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हिस्सा लेकर वापस भारत लौटे हैं. टूर्नामेंट में वैभव के साथ रिंकू सिंह भी इंडिया ए के स्क्वाड शामिल थे. रिंकू के साथ वैभव और अभिषेक शर्मा को एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. वैभव सूर्यवंशी के अलावा टीम इंडिया और यूपी के भी कई क्रिकेटर रिंकू की शादी में शामिल होंगे। 

इसके साथ ही ये कयास शुरू हो गए कि वैभव रिंकू सिंह की शादी में बाराती बनेंगे. रिंकू सिंह अगले महीने 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधन बंधेंगे. उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सासंद प्रिया सरोज से रिंकू की शादी हो रही है. रिंकू ने इसी साल 8 जून को लखनऊ में प्रिया सरोज के संग सगाई की थी. रिंकू और प्रिया की शादी लखनऊ में होगी. शादी का कार्यक्रम 2 दिसंबर से शुरू होगा. 2 दिसंबर और हल्दी और 3 दिसंबर को मेंहदी-संगीत का कार्यक्रम है। 

रिंकू-वैभव का राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कैसा रहा प्रदर्शन
शादी से पहले क्रिकेट के मैदान पर रिंकू के खेल की बात करें तो वह बहुत ही साधारण रहा. रिंकू इंडिया ए की तरफ से कुल 4 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें वह सिर्फ 54 रन ही बना सके. वहीं, दूसरी तरफ वैभव ने शुरुआती मैच में मिली असफलता के बाद यूएई के खिलाफ तूफानी बैटिंग से वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

वैभव ने यूएई के खिलाफ मैच में 53 गेंद में 204 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके भी लगाए थे. वैभव ने सिर्फ 52 गेंद में लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, सेमीफाइनल में इंडिया ए की टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ करारी हार मिली, जिसके कारण इंडिया ए की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। 

Related Posts

बुमराह के दो झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने बनाई मजबूत बढ़त, चौथे दिन भारत पर दबाव

 नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (29 नवंबर)…

दीपिका के 10 गोल से भारत बना एशियन चैम्पियन, 2028 ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए साल 2026 कई मायनों में यादगार रहा. टीम ने न सिर्फ एशिया में अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि विश्व रैंकिंग में भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581