गुजरात की मशहूर लसनिया बटाटा सब्जी घर पर बनाएं, लहसुन-मसालों से मिलेगा जबरदस्त स्वाद

आलू की सब्जी तो अक्सर ही घरों में बनाई जाती है, मगर गुजरात के काठियावाड़ में लहसुन डालकर आलू की मसालेदार सब्जी का स्वाद एक बार चखने के बाद आप बार-बार उसको बनाएंगे. आलू की सब्जी का स्वाद काफी अलग होता है और इसे रोटी और चावल दोनों के साथ आप मजे से खा सकते हैं.

अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आप घर पर आसानी से  काठियावाड़ी स्टाइल लसनिया बटाटा बना सकते हैं. लसनिया बटाटा गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र की एक पारंपरिक डिश है. गुजराती भाषा में लसनिया का मतलब लहसुन और बटाटा का मतलब आलू होता है. जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, इस सब्जी में लहसुन का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है.

लसनिया बटाटा बनाने के लिए सामग्री
    छोटे आलू – 500 ग्राम
    लहसुन – 15-20 कलियां
    टमाटर – 2 मध्यम आकार के
    हरी मिर्च – 2
    लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
    धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
    हल्दी – आधा छोटा चम्मच
    जीरा – आधा छोटा चम्मच
    राई – आधा छोटा चम्मच
    हींग – एक चुटकी
    गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
    तेल – जरूरत के अनुसार
    नमक – स्वादानुसार
    हरा धनिया – सजाने के लिए

कैसे बनाएं काठियावाड़ी लसनिया बटाटा?

  • सबसे पहले छोटे आलुओं को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा न गलें. ठंडा होने पर इनके छिलके उतार लें. अब कांटे की मदद से आलुओं में हल्के छेद कर दें, ताकि मसालों का स्वाद अंदर तक पहुंच सके.
  • एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें आलुओं को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इससे आलुओं का स्वाद और बेहतर हो जाएगा. अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें.
  • लहसुन की कलियों, हरी मिर्च और टमाटर को मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो. अब कड़ाही में थोड़ा तेल डालें.
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटकने दें. इसके बाद तैयार लहसुन-टमाटर का पेस्ट डालें और लो फ्लेम पर अच्छी तरह भूनें.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें भुने हुए आलू डाल दें.
  • आलुओं को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर सब्जी को पांच से सात मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें. आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें.

रोटी-चावल के साथ परोसे सब्जी
काठियावाड़ी लसनिया बटाटा को आप गरमा-गरम बाजरे की रोटी, ज्वार की रोटी, गेहूं की रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. इसके साथ थोड़ा दही, छाछ या प्याज का सलाद हो तो इसका स्वाद डबल हो जाता है. अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है, तो गुजरात की यह पारंपरिक आलू की सब्जी बहुत पसंद आएगी.

Related Posts

OpenAI ने Apple पर किया जवाबी मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी और कर्मचारियों को रोकने का आरोप

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने iPhone मेकर Apple के खिलाफ जवाबी मुकदमा दायर किया है. कंपनी ने Apple पर उसके ट्रेड सीक्रेट (गोपनीय कारोबारी जानकारी) को चोरी करने का…

सरकारी नौकरी का मौका, NIA में 111 पदों पर भर्ती, 56 साल तक उम्र वालों को अवसर

 नई दिल्ली  राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट-सब इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल, एएसआई या डाटा एंट्री ऑपरेटर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581