अमेरिका-ईरान टकराव गहराया: ड्रोन तैयारी और सैन्य चेतावनियों के बीच युद्ध की आशंका बढ़ी

नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच ओमान के समुद्री क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. होर्मुज स्ट्रेट से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ईरान की नौसेना द्वारा बिछाई गई संदिग्ध बारूदी माइन्स दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. ये ईरान की महम-3 (Maham-3) नेवल माइन हो सकती है, जिसका वजन करीब 300 किलोग्राम बताया जा रहा है.

इस घटनाक्रम ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. खास बात यह है कि लगातार तलाशी अभियान चलाने के बावजूद अमेरिकी सेना अब तक इन माइन्स की निश्चित पहचान नहीं कर पाई है. ऐसे में सामने आई तस्वीरों को अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. होर्मुज के समुद्री इलाके में अमेरिकी नौसेना लगातार तलाशी अभियान चला रही है.

इसके बावजूद ईरान द्वारा बिछाई गई एक भी नेवल माइन की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है. अब सामने आई तस्वीरों ने पूरे मामले को ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. माना जा रहा है कि यदि ये वास्तव में महम-3 माइन साबित होती है तो यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है. इसी बीच ईरान की एक और बड़ी खबर सामने आई है.

वीडियो में देखिए होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी माइन्स…
जानकारी के मुताबिक, तेहरान अब संभावित ड्रोन युद्ध की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. ईरान के रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन सहायता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार जल्द ही एक विशेष ड्रोन सहायता केंद्र बनाया जाएगा. यह केंद्र सरकारी और सैन्य दोनों संगठनों को ड्रोन से जुड़ी सभी नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराएगा.

माना जा रहा है कि इससे ईरान की मानवरहित हवाई वाहन क्षमता को और मजबूती मिलेगी. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव किसी भी समय बड़े सैन्य संघर्ष का रूप ले सकता है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा संदेश साझा किया है, जिसे कई विश्लेषक ईरान के लिए चेतावनी के तौर पर देख रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप का AI अवतार सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसको लेकर चर्चा है कि अमेरिका ईरान को संकेत देना चाहता है कि वो किसी भी स्थिति के लिए तैयार है. यह भी दिखाने की कोशिश की गई कि ईरान अभी भी अमेरिका की रणनीति को लेकर असमंजस में है. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान पर सैन्य कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि यदि तेहरान के साथ समझौता नहीं हो पाता तो अमेरिका दोबारा हमले शुरू करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत जारी है. दोनों पक्ष प्रमुख मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों के बीच पिछले डेढ़ महीने से तनाव कम करने को लेकर बातचीत चल रही है.

हेगसेथ का बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान संकट पर अपने प्रमुख सलाहकारों के साथ अहम बैठक की थी. यह बैठक व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई थी, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा और संभावित सैन्य विकल्पों पर चर्चा की गई. हालांकि, इस बैठक के बाद व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.

Related Posts

ईरान के निशाने पर अमेरिकी वित्त मंत्री! जान से मारने की धमकी के बाद घर छोड़ा

वाशिंगटन अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट ने ईरान से मिली जानलेवा धमकियों के बाद अपना घर छोड़ दिया है. वह अब एक सैन्य ठिकाने पर रह रहे…

होर्मुज में ईरान ने चली बड़ी चाल, नेविगेशन सिस्टम नष्ट कर अमेरिका की ‘तेल तस्करी’ रोकने का दावा

तेहरान  होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी (IRGC) ने समुद्री रास्ते के दक्षिणी हिस्से में लगे दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581