गंगा एक्सप्रेसवे पर सात महीने में 20 की मौत, सर्दी से पहले स्पीड लिमिट घटाने का फैसला

 शाहजहांपुर
 सर्दी में कोहरा और बढ़ते हादसों पर नियंत्रण के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई। अब चार पहिया छोटे वाहन अधिकतम 120 किमी के बजाय 80 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ाए जा सकेंगे। मुख्यालय के निर्देश पर एक सप्ताह के अंदर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। गति सीमा का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस की स्पीड लेजर गन और इंटरसेप्टर वाहन चालान काटेंगे।

जिले में 44 किमी होकर गुजरे गंगा एक्सप्रेसवे पर सात महीने से वाहन दौड़ रहे हैं। इस पर सीसीटीवी कैमरे लगे, मगर इनसे चालान नहीं किए जा रहे। कुछ समय से हादसे बढ़ने लगे तो यातायात पुलिस ने गति की जांच की। उसके इंटरसेप्टर वाहन में लगे उपकरणों के जरिये पता चला कि कई कारें 183 किमी प्रति घंटा की गति से तक दौड़ रहीं।

594 किमी लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर इतनी तीव्र गति हादसों का कारण बन रही, इस पर रोकथाम जरूरी है। दीपावली से पहले लखनऊ में उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) और यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक में भी यह मामला उठा था। उसमें सर्दी में कोहरे में हादसे बढ़ने का अंदेशा भी जताया गया।

इसे ध्यान में रखते हुए तय हुआ कि गंगा एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों की गति सीमा 80 और भारी वाहनों की गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा कर दी जाए। इस पर सहमति बन गई, अब इसी सप्ताह आदेश जारी होने का इंतजार है। बैठक में यातायात पुलिस से अपेक्षा की गई कि गति सीमा नियंत्रण में सहयोग करें। इस पर तय हुआ कि सप्ताह में चार दिन यातायात पुलिस की टीमें स्पीड लेजर गन और इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग कर गति सीमा परखेंगी।

उस दौरान जो वाहन तय सीमा से अधिक गति में दौड़ते मिलेंगे, उनके ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर सेंसर युक्त कैमरों के जरिये चालान होते हैं, मगर यह व्यवस्था अभी लागू नहीं की जा रही। यूपीडा और कार्यदायी संस्था सीधे तौर पर कार्रवाई से बच रही, क्योंकि अपेक्षा से कम वाहनों की आवाजाही हो रही। यदि कैमरों से चालान होने लगे तो यह संख्या और घट सकती है।

एक्सप्रेसवे पर सात महीने में 20 की जान गई
गंगा एक्सप्रेसवे पर सात महीने में 40 से अधिक हादसे हो चुके। इनमें 20 लोगों की जान जा चुकी। 50 से अधिक लोग घायल हुए। अधिकतर हादसों का कारण तेज गति में वाहन पलटना, नींद आना व बेसहारा पशुओं का पहुंचना था। सर्दी में कोहरे में भी ऐसी स्थिति न बने, इसलिए सख्ती की तैयारी की गई है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसों पर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्दी में कोहरा के कारण गति सीमा कम करने के निर्देश मिले हैं, एक सप्ताह में इसका पालन शुरू करा दिया जाएगा।- मनीष सिंह, अवर अभियंता, यूपीडा

यातायात पुलिस की टीमें सप्ताह में चार दिन अचानक गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर गति सीमा की जांच एवं चालान करेंगी। टीमें तीन-तीन घंटे वहां रुकेंगी। इस संबंध में यातायात निदेशालय से निर्देश मिल चुके। ड्यूटी का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।- रनवीर सिंह, सीओ यातायात

 

Related Posts

मंत्री कुशवाह ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को किया गौरवान्वित

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक विजेता ग्वालियर के श्री रोहित सिंह एवं विश्व स्तर…

बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट को गति देने के लिए हुई गहन समीक्षा

रायपुर  छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मूल्यांकन समिति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581