बाणसागर बांध को बार-बार तैरकर पार कर रहा रेडियो कॉलर-4 हाथी

सुरक्षित रेस्क्यू के लिए वन विभाग का संयुक्त अभियान शुरू

बांधवगढ़ से मैहर तक बदलता रहा विचरण क्षेत्र, 8 से 10 घंटे तक सोन नदी में की तैराकी

चार प्रशिक्षित हाथियों और 100 से अधिक वनकर्मियों की टीम संभाल रही मोर्चा

ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथी का सुरक्षित रेस्क्यू वन विभाग की प्राथमिकता
तीन वन्यजीव चिकित्सक भी अभियान में शामिल

भोपाल
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी इन दिनों अपनी असाधारण विचरण गतिविधियों के कारण वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। लगभग 20 वर्ष आयु का नर हाथी रेडियो कॉलर-4 बार-बार सोन नदी (बाणसागर बांध) को तैरकर पार कर अपना विचरण क्षेत्र बदल रहा है। बांधवगढ़ से मैहर वनमंडल तक उसकी लगातार आवाजाही और आसपास बसे ग्रामीण क्षेत्रों को देखते हुए वन विभाग ने उसके सुरक्षित रेस्क्यू के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। 9 नवंबर से रेस्क्यू की तैयारियां शुरू की गई थीं। 11 नवंबर से रेस्क्यू की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ से आया था हाथी, जनहानि की घटनाओं के बाद लगाया गया रेडियो कॉलर
रेडियो कॉलर-4 मूलतः छत्तीसगढ़ का हाथी है। दक्षिण शहडोल वनमंडल के केशवाही वन परिक्षेत्र में लगातार जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 22 मई 2026 को इसका रेस्क्यू कर रेडियो कॉलर लगाया गया था। इसके अगले दिन 23 मई को इसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र की बगदरा बीट में सुरक्षित छोड़ा गया। इसके बाद वन विभाग लगातार इसकी गतिविधियों पर निगरानी रखता रहा। शुरुआत में लगभग एक माह तक यह अकेले विचरण करता रहा और 26 जून को 12 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया। 23 मई से 14 सितंबर 2026 के बीच इसने प्रतिदिन औसतन 9.8 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान खितौली, धमोखर, कल्लवाह, मगधी, उमरिया और शहडोल के वन क्षेत्रों में इसकी आवाजाही दर्ज की गई।

8 से 10 घंटे तक तैरकर पार की सोन नदी, टापू पर भी किया विश्राम
रेडियो कॉलर-4 की सबसे उल्लेखनीय गतिविधि सोन नदी यानी बाणसागर बांध को बार-बार तैरकर पार करना रही है। 7 सितंबर 2026 को यह पनपथा बफर क्षेत्र से सोन नदी पार कर मैहर वनमंडल के अमरपाटन परिक्षेत्र पहुंच गया था। इस दौरान हाथी ने लगभग 8 से 10 घंटे तक तैराकी की और बीच में एक टापू पर रुककर विश्राम भी किया। मैहर वनमंडल में करीब 20 दिन विचरण करने के बाद 28-29 सितंबर की रात इसने दोबारा सोन नदी पार की। लगभग 8 से 9 घंटे में करीब 9 किलोमीटर की दूरी तैरकर तय करते हुए उत्तर शहडोल के रास्ते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां करीब एक माह तक रहने के बाद इसने फिर अपना विचरण क्षेत्र बदला। लगभग दो सप्ताह पूर्व दोबारा बाणसागर बांध पार कर मैहर वनमंडल के अमरपाटन परिक्षेत्र की विभिन्न बीटों में पहुंच गया। वर्तमान में यह इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

 ग्रामीणों और हाथी की सुरक्षा के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान
हाथी के वर्तमान विचरण क्षेत्र के आसपास कई गांव स्थित हैं। मानव आबादी, मवेशियों और कृषि भूमि की मौजूदगी के साथ पूर्व में जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को देखते हुए मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ हाथी को भी सुरक्षित रखना वन विभाग की प्राथमिकता है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. समिता राजोरा के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉ. अनुपम सहाय, वन संरक्षक वन वृत्त रीवा श्री अनुराग कुमार तथा वन मंडलाधिकारी मैहर श्री विद्या भूषण के मार्गदर्शन में विभिन्न वन क्षेत्रों एवं संस्थानों की टीमें समन्वय के साथ अभियान में जुटी हैं। अभियान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन प्रशिक्षित हाथी गौतम, सूर्या और श्याम तथा संजय बाघ अभयारण्य का हाथी बापू शामिल किया गया है। इनकी सहायता से रेडियो कॉलर-4 के सुरक्षित रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है।

100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और तीन वन्यजीव चिकित्सक तैनात
संयुक्त रेस्क्यू अभियान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लगभग 20, संजय बाघ अभयारण्य के 10, मैहर वनमंडल के 60 तथा मुकुंदपुर चिड़ियाघर के लगभग 15 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वन्यजीव स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी अभियान में जुटी हुई है। इसमें डॉ. राजेश तोमर (बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व), डॉ. नितिन गुप्ता (मुकुंदपुर चिड़ियाघर) और डॉ. अभय सेंगर (संजय बाघ अभयारण्य) शामिल हैं।

विभिन्न वन क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षित हाथियों एवं वन्यजीव चिकित्सकों के समन्वय से संचालित यह अभियान मानव और वन्यजीव के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाना तथा रेडियो कॉलर-4 को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू करना है।

 

Related Posts

मंत्री कुशवाह ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को किया गौरवान्वित

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक विजेता ग्वालियर के श्री रोहित सिंह एवं विश्व स्तर…

बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट को गति देने के लिए हुई गहन समीक्षा

रायपुर  छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मूल्यांकन समिति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581