नाश्ते में ट्राई करें आंध्र की मशहूर डिब्बा रोटी, स्वाद होगा शानदार

ज्यादातर लोगों को आपने सुबह के समय पराठा, पोहा, इडली या उपमा खाते देखा होगा. ये सभी चीजें खाने में टेस्टी तो लगती हैं, लेकिन कई बार लोग इन्हें रोजाना खाकर बोर भी हो जाते हैं. अगर आप उन्हीं में शामिल हैं, जो रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ब्रेकफास्ट में रोटी ट्राई करें. ये रोटी नॉर्मल आटे की रोटी नहीं होती है, बल्कि ये आंध्र प्रदेश की मशहूर 'डिब्बा रोटी' है. जी हां, ये नाम सुनने में बेशक अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद बेहद कमाल है.

इसका नाम भले ही रोटी हो, लेकिन ये न तो पराठा है और न ही डोसा. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये बाहर से सुनहरी और कुरकुरी होती है, जबकि अंदर से बेहद मुलायम और स्पंजी रहती है. इसे इडली-डोसा के बैटर से बनाया जाता है, लेकिन पकाने का तरीका इसे बिल्कुल अलग बनाता है. चलिए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं आंध्र प्रदेश की 'डिब्बा रोटी'.

क्या है डिब्बा रोटी?
डिब्बा रोटी आंध्र प्रदेश की एक ट्रेडिशनल डिश है. इसे गाढ़े इडली-डोसा बैटर से मोटा-मोटा बनाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. खास बात ये है कि इसे पकाते समय बीच में एक छोटा कटोरा या गिलास रखा जाता है, जिससे ये इवनली पकती है और अंदर से फूली हुई बनती है. सिकने के बाद ये देखने में बिल्कुल बड़े साइज के डोनट जैसी लगती है.

डिब्बा रोटी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    2 कप इडली-डोसा बैटर
    थोड़ा सा तेल
    थोड़ा सा जीरा

बनाने का तरीका:
1. डिब्बा रोटी बनाने के लिए एक भारी तले की कड़ाही लें. कड़ाही को अच्छे से गर्म करके उसमें थोड़ा सा तेल डालें.
2. अब उसमें 2 कप इडली-डोसा बैटर डाल दें.
3. बैटर के बीच में पानी से भरा एक छोटा स्टील का गिलास या कटोरी रखें.
4. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
5. इसके बाद गिलास या कटोरी निकाल दें और रोटी को बहुत ध्यान से पलट दें.
6. दूसरी तरफ से 5-7 मिनट और पकाएं. पकने से बाद आप देखेंगे कि ये दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो चुकी होगी.
7. बस डिब्बा रोटी तैयार है. इसे गरमा-गरम चटनी के परोसें.

Related Posts

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

कतर में ₹2.5 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटे आदित्य, मैसूर में शुरू की नई जिंदगी

कतर में एयरलाइन की नौकरी, हर महीने 2.5 लाख रुपये की कमाई और एक तयशुदा करियर… आदित्य सिंह के पास वह सब था जिसके लिए कई युवा विदेश जाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581