ट्रंप ने भारत के वोटर ID सिस्टम को सराहा, विदेश मंत्रालय बोला- भारतीय चुनाव प्रणाली मजबूत और विश्वसनीय

नई दिल्ली
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत की चुनावी प्रणाली की विश्वसनीयता और मजबूती को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में नागरिकता सत्यापन पर जोर देने के लिए भारत की मतदाता पहचान-पत्र प्रणाली का हवाला दिए जाने के बाद आई है। अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की और कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी चुनावों में मतदाता की पहचान की कमी को लेकर सवाल उठाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, 'इन बयानों पर मेरी कोई विशेष टिप्पणी नहीं है। हालांकि, मैं यह कह सकता हूं कि भारत की चुनावी प्रणाली की विश्वसनीयता और मजबूती दुनियाभर में स्थापित तथ्य है।' जायसवाल ने ट्रंप की टिप्पणियों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

क्या बोले थे ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में हाल के आम चुनावों में 64.6 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया, जबकि एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक मतपत्र के जरिए वोट डाला। ट्रंप ने कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस महीने की शुरुआत में उनके प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की थी और पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।

ट्रंप ने पोस्ट किया, 'इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा कि वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे। एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया और प्रत्येक मतदाता के पास एक वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था।' उन्होंने जोर देकर कहा, 'हमें अब 'सेव अमेरिका' अधिनियम पारित करने की जरूरत है।'

क्या हैं तैयारियां
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणियां 'सेव अमेरिका' अधिनियम के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से कीं। इस कानून के तहत अमेरिकियों को मतदान के लिए पंजीकरण कराते समय नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र की आवश्यकता लागू की जाएगी और डाक के जरिए मतदान को काफी हद तक सीमित किया जाएगा।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल सही हैं! भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाताओं में से हर एक के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी था। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को 'द सेव अमेरिका' अधिनियम पारित करना चाहिए।'

Related Posts

हीरे, नीलम और माणिक से भरा जगन्नाथ मंदिर का खजाना 48 साल बाद खोला गया

 पुरी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है. 12वीं सदी का यह मंदिर आस्था का केंद्र तो है ही, अपने भीतर इतिहास की कई परतें भी समेटे हुए…

8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी उम्मीदें, पीएम मोदी को भेजी 11 सूत्रीय मांगों में क्या-क्या शामिल

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखी हैं. पेंशनर्स संगठनों ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है और मांग की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581