भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात जिलों में रिश्वतखोरी के 239 मामले दर्ज

चंडीगढ़
 हरियाणा में इस साल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 239 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 200 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ अदालतों में 375 चालान दाखिल किए गए हैं, जिनमें 212 मुख्य चालान और 163 सप्लीमेंट्री चालान हैं।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) के प्रमुख एएस चावला ने बताया कि न केवल रिश्वतखोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, बल्कि जांच पूरी करने और आरोपितों के विरुद्ध न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रिश्वत लेने के मामलों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 41, हिसार में 39, रोहतक में 37, फरीदाबाद में 28, करनाल में 30, अंबाला में 18 और पंचकूला में सात मामले दर्ज किए गए हैं। सभी 239 मामलों की एफआइआर ‘हरसमय’ पोर्टल पर अपलोड की हैं।

जिला स्तर पर गुरुग्राम और हिसार में 50-50 मामले दर्ज किए गए, जबकि रोहतक में 39, करनाल में 32, फरीदाबाद में 30, अंबाला में 21 और पंचकूला में 17 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर करें।

इसके अतिरिक्त, वॉट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी सूचना दी जा सकती है। नागरिक ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल एप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा फोटो, वीडियो, ऑडियो और पीडीएफ जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं।

 

Related Posts

1 दिसंबर से रेल सफर पर कोहरे की मार, बिहार की 20 ट्रेनें बंद और 26 के फेरे घटेंगे

पटना  सर्दी का मौसम अपना प्रभाव दिखा रहा है। सर्दी और कोहरे में इजाफा हो रहा है। इस बीच कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें…

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर की गोमाता की सेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन सीएम ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581