राजपाल यादव पर बढ़ी मुसीबत, 16 करोड़ के कर्ज में संपत्ति नीलामी नोटिस

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नौ करोड़ रुपये से जुड़े चेक बाउंसिंग केस के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से उन पर लोन वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है.

शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई ब्रांच ने उनकी दो बड़ी संपत्तियां को नीलाम करने के लिए नोटिस चिपका दिया है. राजपाल पर बैंक का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार का कर्ज बकाया था. राजपाल यादव ने ये लोन फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिया था.

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें
बैंक के रिकवरी अधिकारी शाहजहांपुर स्थित राजपाल के पैतृक गांव पहुंचे. वहां रिकवरी अधिकारियों ने अभिनेता की संपत्ति पर नीलामी का नोटिस चिपकाया. बैंक का दावा है कि ये राशि लिए गए लोन और उस पर देय ब्याज सहित है.

जानकारी के मुताबिक,  शाहजहांपुर में राजपाल की दो संपत्तियां हैं. एक शहर में है. गांव में उनका खेत और मकान है. शाहजहांपुर में उनकी दोनों संपत्तियों की कीमत 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपए बताई गई है. इस संपत्ति की नीलामी नौ सितंबर 2026 को ऑनलाइन की जाएगी.

राजपाल यादव ने लोन में अपनी पत्नी राधा यादव और अपनी मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को गारंटी के तौर पर मर्ज किया था. शाहजहांपुर के अलावा मुंबई में भी उनकी संपत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई की जा रही है. बैंक अब नियमानुसार आगे की वसूली प्रक्रिया पूरी करेगा. अगर ठीक समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो संबंधित संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई की जा सकती है.

बता दें कि जिस कंपनी के मालिक का चेक बाउंस हुआ था वो भी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. इस मामले में राजपाल यादव की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. देखना होगा कि राजपाल इस पर क्या कहते हैं. वहीं, राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलमक टू द जंगल' में नजर आए थे.

Related Posts

फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार होती है कि पर्दे पर निभाया गया किरदार ही उनकी असली…

गौरी खान के डिजाइन किए पेंटहाउस की जबरदस्त डिमांड, लॉन्च के पहले दिन ही बिक गईं सभी प्रॉपर्टीज

दुबई  दुबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम से जुड़े नए प्रोजेक्ट को शानदार शुरुआत मिली है. डेन्यूब प्रॉपर्टीज के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'शाहरुख्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581