दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री

अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को दी बधाई

युगों से अक्षुण्ण भारत-नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से होंगे और अधिक सुदृढ़ः मुख्यमंत्री

दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा के शुभारंभ के पहले रामभक्तों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं 'रोटी-बेटी' के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

अयोध्या धाम में उपस्थित रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
सीएम योगी ने लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन्द्र शाह के कर-कमलों से आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा। प्रभु श्री राम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री जी के 'विरासत भी, विकास भी' और 'नेबरहुड फर्स्ट' के संकल्प का जीवंत प्रमाण है यह ऐतिहासिक पहल
मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीय-सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा। यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के 'विरासत भी, विकास भी' और 'नेबरहुड फर्स्ट' के संकल्प का जीवंत प्रमाण है। इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध को मिथिला से एकाकार करने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई दी!

जय श्री सीताराम!

Related Posts

घोषणा पत्र से लेकर रैलियों तक सियासी हलचल तेज, आज चुनावी मैदान में दलों की ताकत

लखनऊ समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र आज जारी करेगी. एक दशक के बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही सपा के मेनिफेस्टो में समाज…

एमपी में सर्दी का सितम जारी, भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581