मीठी कचौड़ी का अनोखा स्वाद: जोधपुर स्टाइल मावा कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी

 चटपटी कचौड़ियों का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा लेकिन क्या कभी मीठी कचौड़ी ट्राई की है. अगर नहीं, तो इस बार राजस्थान की मशहूर मावा (खोया) कचौड़ी जरूर बनाकर देखें. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मावा, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू से भरी यह मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

खासतौर पर जोधपुर की मावा कचौड़ी पूरे देश में अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए मशहूर है. अगर आप भी घर पर कुछ अलग और टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको मावा कचौड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप किसी भी खास मौके या त्योहार पर बनाकर परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
मावा कचौड़ी  बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

कचौड़ी  के लिए
1 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच देसी घी
चुटकीभर नमक

स्टफिंग के लिए
1 कप मावा (खोया)
2 बड़े चम्मच बादाम की कतरन
2 बड़े चम्मच पिस्ता की कतरन
2 बड़े चम्मच किशमिश
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी केसर
2 बड़ा चम्मच चीनी
चाशनी के लिए
2 कप चीनी
1 कप पानी
1 चुटकी केसर
तलने के लिए देसी घी

राजस्थानी मावा कचौड़ी कैसे बनाते हैं?
    मावा कचौड़ी  बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, देसी घी और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और सख्त आटा गूंथ लें. इसके लिए पानी की जरूरत नहीं होगी. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
    अब एक बाउल में मावा डालकर अच्छी तरह मसल लें. इसमें बादाम, पिस्ता, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. यही कचौड़ी  की स्टफिंग होगी.
    अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का बेलें. बीच में मावा का मिश्रण रखें और चारों तरफ से बंद करके कचौड़ी  का आकार दें.
    एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और तैयार कचौड़ियों को कम गैस पर सुनहरा होने तक तल लें. फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें.
    अब दूसरी कड़ाही में चीनी और पानी डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं. जब चाशनी तैयार हो जाए तो उसमें केसर डाल दें.
    सर्व करने के लिए एक प्लेट में मावा कचौड़ी रखें और ऊपर से गरमा-गरम चाशनी डालें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें.

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581