भर्ती परीक्षा विवाद पर सरकार से बातचीत करेगा छात्र प्रतिनिधिमंडल, निगाहें वार्ता पर टिकीं

 रांची
 JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार से होने वाली वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आंदोलनकारी छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है।

इस प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साथ बातचीत होगी। प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के अलावा दो पत्रकार और एक वकील को शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगे और तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के सामने रखेंगे।

    रविन्द्र पासवान
    पीयूष कुमार सिंह
    रविन्द्र कुमार रवि
    राजेश प्रसाद
    नीतू कुजूर
    कार्तिक सोरेन
    संदीप कुमार
    शालू सिंह

पत्रकार प्रतिनिधि
    शंभूनाथ चौधरी
    विकास वर्मा

कानूनविद
    अजीत कुमार

वार्ता को लेकर जारी किए गए अहम निर्देश
आंदोलनकारियों की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पत्रकार और कानूनविद केवल अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान किसी भी मुद्दे, मांग या तथ्य को केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार और कानूनविद वार्ता के दौरान किसी प्रकार का बयान नहीं देंगे और न ही किसी मुद्दे पर अपनी ओर से पक्ष रखेंगे।

मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि बैठक स्थल के अंदर प्रवेश के दौरान वे माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ लेकर नहीं जाएंगे। पूरी वार्ता छात्र प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी।

वार्ता पर टिकी हैं सबकी निगाहें
पिछले 13 दिनों से जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी आंदोलन के बीच पहली बार छात्र प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक सूची सामने आई है। ऐसे में अब छात्रों और सरकार के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं। आंदोलनकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन समाधान ठोस और लिखित रूप में चाहते हैं।

 

Related Posts

चार करोड़ से होगा लखनऊ ITI का कायाकल्प, कारखानों में प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद बनेंगे विद्यार्थी

लखनऊ चारबाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही किताबी ज्ञान के साथ कारखाने में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए परिसर के भवन को…

अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर से मध्यप्रदेश को नई पहचान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात से जुड़ा स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री उइके ने किया नाथू बरखेड़ा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581