रामायण सर्किट को मिलेगी नई रफ्तार, अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी रेल सेवा शुरू થશે

पटना 
बिहार में रेल कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक ट्रेन चलाई जाएगी. इसके चलने से बिहार को भी बड़ा फायदा होगा. बिहार के 5 जिलों से यह ट्रेन गुजरेगी. इनमें सीतामढ़ी जिला भी शामिल है. सीतामढ़ी माता सीता की धरती कही जाती है. ऐसे में सीतामढ़ी का सीधा जुड़ाव भी जनकपुर धाम से हो जाएगा. बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

इन 5 जिलों से गुजरेगी ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए ट्रेन की शुरुआत 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह वर्चुअली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. बिहार के 5 जिलों से यह ट्रेन गुजरेगी. अयोध्या से ट्रेन खुलने के बाद गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी से गुजरते हुए मधुबनी पहुंचेगी. मधुबनी के जयनगर से होते हुए ट्रेन नेपाल में प्रवेश कर जाएगी और जनकपुर धाम तक जायेगी.

बिहार में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बताया यह भी जा रहा है कि सीतामढ़ी में ट्रेन का ठहराव हो सकता है. पिछले दिनों 5 नवंबर को जयनगर से नेपाल के जनकपुर धाम और कुर्था तक ट्रेन चलाने को लेकर ट्रायल भी किया गया था. रेलवे का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. खासकर श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या से जनकपुर धाम तक आने-जाने के लिए सीधा साधन मिल सकेगा. दोनों जगहों का दर्शन वे आसानी से कर सकेंगे. मुख्य रूप से धार्मिक पर्यटन अयोध्या से नेपाल तक मजबूत हो सकेगा.

23 नवंबर को ट्रेन की शुरुआत प्रस्तावित
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र की माने तो, 23 नवंबर को ट्रेन की शुरुआत प्रस्तावित है. पूर्व मध्य रेलवे में आने वाले कुछ स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव हो सकता है. यह बताया जा रहा है कि जयनगर स्टेशन पर इसकी विशेष कस्टम जांच हो सकती है. यह भी जानकारी दी गई कि यह ट्रेन सामान्य होगी. लेकिन तमाम सुविधाएं इसमें यात्रियों के लिए होगी. इस ट्रेन के चलने से बिहार का उत्तर प्रदेश और नेपाल से कनेक्टिविटी आसान हो सकेगी.

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581