सरकार का बड़ा दांव: 503 करोड़ के EV प्लान से चार्जिंग और सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव

 नई दिल्ली

देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ी है, लेकिन चुनौतियां अभी कम नहीं हुई है. भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 5.77 फीसदी तक पहुंच गई है. हालांकि, अभी भी लोगों के मन में बैठी रेंज एंजाइटी खत्म नहीं हुई है. ऐसे में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे ईवी वालों की बड़ी चिंता दूर हो जाएगी। 

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने का ऐलान किया है. मंत्रालय देशभर में 4,874 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार 503.86 करोड़ रुपये खर्च करेगी. ये प्रोजेक्ट पीएम ई-ड्राइव स्कीम का हिस्सा है.
 
कई राज्यों में लगेंगे EV चार्जिंग स्टेशन
12 मई को बेंगलुरू में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस बारे में जानकारी दी है. इस कदम का उद्देश्य लोगों के मन में बैठी रेंज एंजाइटी को कम करना है. इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना चाहती है. इससे जब भी लोगों को जरूरत होगी वे अपने व्हीकल को चार्ज कर पाएंगे। 

इन चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री व्हीलर्स, पैंसेजर कार, बस और हैवी ड्यूटी ट्रक्स को भी चार्ज किया जा सकेगा. सरकार की मानें तो इन चार्जिंग स्टेशन को प्लानिंग के तहत अलग-अलग राज्यों में लगाया जाएगा. इसमें कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। 

बढ़ रहा ईवी का दबदबा
इस फंडिंग का बड़ा हिस्सा कर्नाटक में खर्च होगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो राज्य में 1243 चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल किए जाएंगे, जिसें लगभग 123.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस प्रोजेक्टर को पूरा करने में प्रमुख पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइसेस का भी योगदान होगा. प्रमुख तेल कंपनियां (जिनके नाम से आप पेट्रोल पंप देखते हैं) इस इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट को लीड करेंगी। 

मौजूदा स्थिति की बात करें, तो पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में ईवी की हिस्सेदारी 5.77 फीसदी की है. वहीं टू-व्हीलर कैटेगरी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी 7.76 फीसदी तक पहुंच गई है. कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में ईवी का शेयर 2.26 फीसदी है. थ्री व्हीलर कैटेगरी में ईवी का दबदबा है. यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी 60.38 फीसदी की है. ये आंकड़े अप्रैल 2026 में हुई सेल के हैं। 

Related Posts

चावल की कीमतों पर लगेगा ब्रेक, बफर स्टॉक से बढ़ेगी बाजार में सप्लाई; जमाखोरों पर भी शिकंजा

नई दिल्ली  चावल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कमजोर मानसून, धान का रकबा घटना और वैश्विक बाजार में भारतीय चावल की बढ़ती मांग ने एक…

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में छूटे मतदाताओं को मिलेगा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

 नई दिल्ली  निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को एक और बड़ा मौका दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581