MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल
 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी आठ अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। ईएसबी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अनुसार पहले यह परीक्षा नौ अप्रैल को प्रस्तावित थी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उन्होंने परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इस कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा में भी वृद्धि की गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से प्रक्रिया को पूरा कर सकें।

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थी शुल्क जमा करेंगे। तभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

बता दें, कि प्रथम चरण का परिणाम 12 मार्च को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी। परिणाम के आधार पर कुल 5734 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र घोषित किया गया है।

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581