कच्चे आम की चटपटी सब्ज,गर्मियों का स्वाद बढ़ाने वाली आसान रेसिपी

गर्मियों का मौसम हो और थाली में कच्चे आम की कोई डिश न हो तो खाना अधूरा सा लगता है. अक्सर सादे दाल-चावल या रोटी-सब्जी के साथ जब कुछ चटपटा मिल जाता है तो स्वाद दोगुना हो जाता है. कच्चे आम की चटपटी सब्जी एक ऐसा ही साइड डिश है जो बोरिंग खाने को भी जानदार बना देती है. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कच्चा आम न केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण है. ऐसे में यहां हम आपको कच्चे आम की सब्जी की आसान रेसिपी बता रहे हैं.

कच्चे आम की सब्जी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
कच्चे आम 500 ग्राम (लंबे टुकड़ों में कटे हुए)
हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक कटा हुआ
गुड़: स्वादानुसार
तेल: 2 बड़े चम्मच
मिक्स मसाला: (आधा चम्मच सरसों, आधा चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच सौंफ, 1/4 चम्मच कलौंजी)

हींग: एक चुटकी
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार
पानी: 1 कप

बनाने का तरीका
कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें सभी मसाले और हींग डालें. जब मसाले चटकने लगें तो कटे हुए कच्चे आम डाल दें.

अब आम को 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि वो हल्के नरम न हो जाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं.

इसके बाद एक कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर आम के नरम होने तक पकाएं.

जब आम गल जाएं तो इसमें गुड़ डालें. गुड़ पिघलने के बाद इसे तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी और चमकदार न हो जाए. कच्चे आम चूंकि बहुत खट्टे होते हैं इसलिए इसमें थोड़ा गुड़ मिलाना जरूरी हो जाता है.

आखिर में थोड़ा भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालें. ठंडा होने पर यह और गाढ़ी हो जाएगी. इसे परांठे या पूरी के साथ सर्व करें.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581