MP में 10-12 साल से एक ही जगह पदस्थ अधीक्षक बदलेंगे, 400 छात्रावासों पर सरकार की नजर

भोपाल
 स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में लंबे समय से पदस्थ अधीक्षकों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के करीब 400 छात्रावासों में अधीक्षकों का कार्यकाल पांच साल से अधिक हो चुका है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जो पिछले 10 से 12 साल से एक ही छात्रावास में पदस्थ हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे अधीक्षकों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग तैयार कर रहा सूची
स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी छात्रावास में अधीक्षक को निर्धारित अवधि से अधिक समय तक पदस्थ न रखा जाए। बता दें कि प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र के अधीन कस्तूरबा गांधी बालिका एवं बालक आवासीय छात्रावास संचालित हैं।

वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी चलाए जा रहे हैं इन संस्थानों में लंबे समय से पदस्थ अधीक्षकों की सूची तैयार कर उनके कार्यकाल की जानकारी जुटाई जा रही है।

जनप्रतिनिधि ने भी की थीं शिकायतें
विभाग के कई छात्रावासों में अधीक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ मामलों में जनप्रतिनिधियों ने भी विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण कुछ अधीक्षक मनमानी करते हैं। इन शिकायतों के बाद विभाग अब अधीक्षकों के कार्यकाल की समीक्षा कर उन्हें हटाने की तैयारी कर रहा है।

एक छात्रावास में अधिकतम तीन साल का प्रस्ताव
विभाग ने नियमों के अनुरूप गाइडलाइन तैयार की है। इसके तहत एक छात्रावास में अधीक्षक का अधिकतम कार्यकाल तीन साल निर्धारित करने का प्रविधान प्रस्तावित है। अवधि पूरी होने के बाद अधीक्षक का तबादला दूसरे छात्रावास में या उनके मूल विभाग में किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य छात्रावासों में पारदर्शिता बढ़ाना और अनियमितताओं की आशंकाओं को कम करना है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई, कोर्ट पहुंचे थे अधीक्षक
विभाग ने करीब दो साल पहले भी लंबे समय से पदस्थ अधीक्षकों को हटाने की कोशिश की थी। उस दौरान कुछ अधीक्षकों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया, लेकिन कई ने न्यायालय का रुख कर लिया था।राज्य शिक्षा केंद्र के अधीन संचालित छात्रावासों के 50 से अधिक अधीक्षकों ने भी अदालत में याचिकाएं दायर की थीं।

 

Related Posts

जमही टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन, वसूली के विरोध में 12 पंचायतों ने रोका रास्ता

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर स्थित जमही टोल प्लाजा इन दिनों भारी विरोध और तनाव का केंद्र बन गया है। टोल प्लाजा पर हो…

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

रायपुर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581