सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

 वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. आज (15 जून 2026) को दोपहर के समय सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई 2026 तक यहीं स्थित रहेंगे. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सूर्य गोचक का सभी राशियों पर क्या असर होगा और किन उपायों से आप शुभ फल बढ़ा सकते हैं.

मेष राशि
मेष राशि से तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह भाव साहस, पराक्रम और कम्युनिकेशन से जुड़ा होता है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे. भाई-बहनों और मित्रों से संबंध बेहतर होंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्राओं के योग बनेंगे.

ध्यान रखें: नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह समय आर्थिक सुधार का संकेत देता है. आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

ध्यान रखें: वाणी में कठोरता और अहंकार से बचें.
उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें.

मिथुन राशि
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. प्रमोशन और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है.

ध्यान रखें: रिश्तों में अहंकार और गुस्से से बचें.
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें.

कर्क राशि
कर्क राशि से 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

ध्यान रखें: विवाद से बचें और प्लानिंग के साथ काम करें.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और शिवजी का अभिषेक करें.

सिंह राशि
सिंह राशि से 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. आय में वृद्धि होगी और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे.

ध्यान रखें: क्रोध और विवाद से दूर रहें.
उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें.

कन्या राशि
कन्या राशि से 10वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. करियर में उन्नति, सरकारी कार्यों में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

ध्यान रखें: जल्दबाजी में फैसले न लें.
उपाय: रविवार को गरीब को भोजन कराएं.

तुला राशि
तुला राशि से 9वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे.

ध्यान रखें: स्वास्थ्य और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि से 8वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. रिसर्च, शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.

ध्यान रखें: जल्दबाजी और जोखिम से बचें.
उपाय: रविवार व्रत रखें और गरीब को भोजन कराएं.

धनु राशि
धनु राशि से 7वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह समय मध्यम फलदायी रहेगा. पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में सावधानी रखें.

ध्यान रखें: अहंकार और विवाद से बचें.
उपाय: रविवार को 1 किलो गुड़ का दान करें.

मकर राशि
मकर राशि से 6ठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और शत्रुओं पर विजय मिलेगी.

ध्यान रखें: लोन लेने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और फल का दान करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि से 5वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. शिक्षा, प्रेम और धन के मामलों में लाभ होगा. शादी के योग बन सकते हैं.

ध्यान रखें: आलस्य से बचें.
उपाय: रविवार को भोजन दान करें.

मीन राशि
मीन राशि से 4थे भाव में सूर्य का गोचर होगा. घर-परिवार में सुख बढ़ेगा और प्रोफेशन में सफलता मिलेगी.

ध्यान रखें: प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581