पंजाब के गांवों में रहकर सीखेंगे बिहार के छात्र, किसान, पंचायत और सहकारिता मॉडल का करेंगे अध्ययन

पटना
विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) पटना के विद्यार्थी चार सप्ताह तक पंजाब के विभिन्न गांवों में रहकर विकास प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत होंगे।

पंजाब के किसान और विभिन्न सहकारिता समितियों से जुड़कर बेहतर कार्य कर रहे विशेषज्ञ विद्यार्थियों को वहां के ग्रामीण और कस्बाई समाज अर्थव्यवस्था, सहकारिता व्यवस्था आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचार को समझाएंगे।

पीजीडीएम बैच 13 ( सत्र 2026-28) के विद्यार्थियों की पांच टीमें पांच अक्टूबर को पंजाब के लिए रवाना होगी और चार सप्ताह बाद लौटेंगी। टीम में 8 से 9 विद्यार्थी शामिल होंगे।

पंजाब के लोगों से सीखेंगे गुर
डीएमआइ के निदेशक प्रो. देबीप्रसाद मिश्रा ने बताया कि पंजाब के लोगों की आय में कृषि व डेयरी उत्पाद के साथ को-ऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से एक-दूसरे को सहयोग करने की प्रवृति अहम है।

बिहार के गांवों में जीविका तथा अन्य कई सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्नति हो रही है। टीम के सभी विद्यार्थी बिहार के गांवों का भ्रमण कर यहां की वस्तुस्थिति से अवगत हो चुके हैं। अब पंजाब में रहकर वहां की खूबियों और नवाचार को जाएंगे।

पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के दो वर्ष की पढ़ाई में एक-तिहाई समय फील्ड में सीखते हैं। बिहार के गांवों की खासियत से पंजाब के ग्रामीण और वहां की खूबियों से यहां के लोग भी अवगत होंगे।

4 हफ्ते तक गांव के आसपास रहेगी टीम
डीएमआइ के सहायक प्राध्यापक सह समन्वयक डॉ. इलियास कंचन शेख ने बताया कि चार सप्ताह तक विद्यार्थी पंजाब के विभिन्न गांव में रहेंगे। टीम 24 घंटे गांव और उसके आसपास ही रहेंगे।

ग्रामीणों की दिनचर्या ही विद्यार्थी की होगी। विद्यार्थी वहां के विकास प्रबंधन की खासियत और चुनौती को समझेंगे। खासियत को दूसरे स्थान पर कैसे पहुंचाया जा सकता और चुनौतियों का क्या निदान हो सकता है, इसपर भी काम करेंगे।

विद्यार्थियों को वहां के सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी तथा विकास कार्य से जुड़े उद्यमी से भी मिलने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581