MP में पराली का प्रदूषण बना बड़ी चुनौती, ग्वालियर में अंकुश लेकिन श्योपुर, गुना और दतिया में बढ़े मामले

भोपाल
 मध्य प्रदेश पराली जलाने के मामले में देश में पहले स्थान पर हैं। प्रदेश के गुना, दतिया व श्योपुर जैसे जिले प्रदेश में पराली जलाने के मामले में आगे हैं। लेकिन ग्वालियर जिले में अभी तक इन घटनाओं पर अंकुश हैं।यहां पर 15 सितंबर से लेकर दो नवंबर तक महज 16 घटनाएं ही पराली जलाने की हुई हैं। जबकि जिले में धान की फसल की 30 प्रतिशत कटाई हो चुकी हैं और गेहूं की बुवाई का समय भी धीरे-धीरे पास आ रहा हैं।जिले में अभी तक कम घटनाएं होने के पीछे कृषि विभाग का दावा हैं कि इस बार सतर्कता अधिक बरती गई हैं। लेकिन अभी 70 प्रतिशत धान की कटाई होना बाकी हैं। इसलिए अभी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

यहां बता दें कि पराली जलाने की घटनाओं की भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान 15 सितंबर से सैटेलाइट से मानीटर करता हैं। इस मानीटरिंग में 15 सितंबर से दो नवंबर तक यानि 47 दिन में ग्वालियर में महज 16 जगहों पर ही पराली जलाई गई हैं।जबकि ग्वालियर चंबल संभाग के ही जिले श्योपुर में प्रदेश व देश में सर्वाधिक 94 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा गुना में 45, दतिया में 43 घटनाएं पराली जलाने की हो चुकी हैं।

हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में नर्मदापुरम में 50 व सीहोर में 37 घटनाएं हुई हैं। अभी कुछ बढ़ेंगी घटनाएं : उप संचालक कृषि भानु प्रताप शर्मा के मुताबिक अभी केवल 30 प्रतिशत धान की कटाई हुई हैं। 70 प्रतिशत की कटाई बाकी हैं।इसलिए आगामी दिनों में घटनाओं में थोड़ा इजाफा हो सकता हैं। लेकिन इस बार निगरानी व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। साथ ही किसानों ने भी उपकरण खरीदे हैं और अधिक से अधिक किसानों को पराली प्रबंधन करने वाली मशीनों के लिए अनुदान दिया जा रहा हैं। ऐसे में उम्मीद हैं कि इस बार पराली जलाने की घटनाएं कम ही होंगी।

इसलिए अभी कम हुई घटनाएं
पराली जलाने की घटनाओं की भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान 15 सितंबर से सैटेलाइट से मानीटर करता हैं, इस मानीटरिंग में 47 दिन में ग्वालियर में 16 जगहों पर पराली जली।धान की कटाई शुरू होने के साथ ही कृषि विभाग व प्रशासन की टीमों ने क्षेत्र में मानीटरिंग शुरू की। साथ ही हार्वेस्टर संचालकों पर दबाव बनाया कि वे उसमें स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम यानि एसएमएस लगाएं, नहीं तो हार्वेस्टर जब्त कर लिए जाएंगे।एक हार्वेस्टर को बिना एसएमएस के जब्त भी किया गया। पिछले साल जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर करीब 10 लाख का जुर्माना व 12 से अधिक किसानों पर एफआइआर हुई।

जिले के धान की उपज करने वाले बड़े 150 से अधिक किसानों ने पराली प्रबंधन करने वाले हैप्पीसीडर व सुपर सीडर मशीनें खरीद ली। इन सभी वजहों से अभी पराली जलाने पर अंकुश लगा है। 

एक माह में 350 घटनाएं दर्ज

उपग्रह आधारित आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में पराली जलाने की 16,074 घटनाएं हुईं, जो 2025 में बढ़कर 17,067 पर पहुंच गईं। सैटेलाइट डेटा होने के कारण इन आंकड़ों में किसी भी तरह की गफलत की गुंजाइश नहीं है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच ही प्रदेश में 350 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जो एक बार फिर देश में सर्वाधिक हैं।

प्रबंधन का कोई ठोस विकल्प नहीं

नवंबर के महीने में कोहरे और धुएं के मिलने से कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक  खराब या बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाता है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर एफआईआर, जुर्माने और बैठकों का दौर चलता है, लेकिन सरकार की ओर से किसानों को पराली प्रबंधन का कोई ठोस विकल्प न मिल पाने के कारण ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। यदि समय रहते पुख्ता रोकथाम के उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।

 2021 से 25 तक राज्यों में पराली की घटनाओं के आंकड़े

राज्य 2021 2022 2023 2024 2025
मध्य प्रदेश 8,160 1,737 12,560 16,074 17,067
पंजाब 71,304 49,922 36,663 10,887 5,114
हरियाणा 6,984 3,661 2,303 1,389 662
उत्तर प्रदेश 4,242 3,017 3,996 5,769 7,290
राजस्थान 1,350 1,268 1,775 2,762 2,890
कुल योग 92,407 56,157 57,242 36,893 33,028

नोट: आंकड़े भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पोर्टल के अनुसार प्रत्येक वर्ष 30 नवंबर तक के हैं। इसमें सर्वाधिक मामलों वाले प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया है। 

एक दिन में पराली की घटनाएं

वर्ष तारीख घटनाएं
2021 16 नवंबर 660
2022 8 नवंबर 783
2023 5 नवंबर 698
2024 13 नवंबर 1,124
2025 16 नवंबर 1,520

फेफड़ों और स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा 

चिकित्सक विशेषज्ञों के अनुसार, पराली के धुएं और कोहरे के मिलने से बनने वाला स्मोग श्वसन तंत्र के लिए अत्यंत घातक है। यदि कोई व्यक्ति 15 वर्षों तक ऐसे प्रदूषित माहौल में रहता है, तो उसके फेफड़ों की कार्यक्षमता 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इस दौर में अस्पतालों की ओपीडी में सांस और फेफड़ों के मरीजों की संख्या में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जाती है। एलर्जी से पीड़ित लोगों को अस्थमा या निमोनिया जैसी गंभीर समस्याएं घेर लेती हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, जिससे अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।

 

Related Posts

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581