धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने की तैयारी, बिचौलियों पर नजर रखेंगे 5 चेकपोस्ट

बीजापुर.

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है. 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगी. जिले के 31 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

इस वर्ष 18 हजार 641 पंजीकृत किसान अपने 36 हजार 389.55 हेक्टेयर रकबे की उपज बेच सकेंगे. किसानों के लिए प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान विक्रय की सीमा निर्धारित की गई है. कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. टोकन के लिए किसानों को केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे ‘तुम्हर टोकन’ मोबाइल एप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन ले सकेंगे.

वहीं अवैध धान परिवहन और भंडारण रोकने के लिए तीमेड, तारलगुड़ा, पामेड़, नेलसनार और बीजापुर में पांच चेकपोस्ट बनाए गए हैं. इसके अलावा सभी सात तहसीलों में उड़नदस्ता दल तैनात रहेंगे, जो अवैध परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. प्रशासन ने केंद्रों पर बारदाने, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खरीदी पारदर्शी रहे और स्थानीय किसानों के हक पर कोई दूसरा कब्जा न कर सके.

Related Posts

अंबिकापुर में बेजुबान जानवरों से हैवानियत, छह पिल्लों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज से खुलासा

अंबिकापुर   शहर के पंजाब गार्डन के पीछे कुत्ते के छह बच्चों को नाबालिगों ने पहले तो बेरहमी से मारा फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। वो चीख भी नहीं सके,…

पतरातू-भुरकुंडा में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंसी हथियार जमा कराने का भी आदेश जारी

रामगढ़  रामगढ़ जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अनुशंसा पर उपायुक्त-सह-जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581