वीजा एक्सपायर होने के बाद भारत में रुके 6 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, जांच शुरू

नई दिल्ली
दिल्ली में छह बंगलादेशी नागरिकों को भारत में तय अवधि से अधिक समय तक रहने और वीज़ा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने  बताया कि यह कार्रवाई मध्य जिला पुलिस द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन विस्टा 1.0' के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य वीज़ा की शर्तों का उल्लंघन करने वाले और वीज़ा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।

पुलिस के अनुसार, पूरे मध्य जिला के अलग-अलग होटलों और गेस्ट हाउस में जांच और सत्यापन का काम चलाया जा रहा था। इसी दौरान नबी करीम इलाके में आराकशां रोड पर स्थित एक होटल में जांच के दौरान ये छहों बंगलादेशी नागरिक ठहरे हुए मिले।

पुलिस ने बताया कि जब उनके पासपोर्ट, वीज़ा और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि ये छहों नागरिक 'डबल एंट्री वीज़ा' पर कानूनी तरीके से ही भारत आए थे। इस वीज़ा के तहत उन्हें हर यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों तक भारत में रहने की छूट थी। हालांकि, उन्होंने वीज़ा की अवधि बढ़ाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया और बिना किसी आधिकारिक अनुमति के तय समय से ज्यादा दिनों तक भारत में रुक गए।

अधिकारियों ने बताया कि छहों लोगों को पकड़कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के सामने पेश किया गया। वीज़ा नियमों के उल्लंघन के मामले में एफआरआरओ ने कानूनी कार्रवाई शुरू की और उनके खिलाफ प्रतिबंध आदेश जारी किए। इसके बाद सभी को वापस उनके देश भेजे जाने तक सराय रोहिल्ला स्थित 'सेवा धाम' निरुद्ध केंद्र (डिटेंशन सेंटर) भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में छहों लोगों ने बताया कि वे वैध वीज़ा पर भारत आए थे और मध्य दिल्ली के एक होटल में ठहरे हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा दस्तावेजों और आव्रजन रिकॉर्ड की जांच में यह पुष्टि हुई कि उन्होंने वीज़ा के नियमों का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उनके पासपोर्ट, वीज़ा, आव्रजन रिकॉर्ड और होटल के कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच में इन व्यक्तियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और यह पूरी कार्रवाई केवल वीज़ा नियमों के उल्लंघन से जुड़ी हुई है।

Related Posts

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं…

पहाड़ी गांव गहन्दर को मिली बड़ी राहत, पानी के लिए भटकने की मजबूरी हुई खत्म

रायपुर कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581