शॉर्ट सर्किट से लखनऊ में दुकानों में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं हुई

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव इलाके के मुक्तकीपुर स्थित आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही लपटें ऊंची उठने लगीं और देखते ही देखते 5-6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना पर मड़ियांव पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बुधवार देर रात आईआईएम रोड किनारे बनी दुकानों से अचानक लपटें निकलती देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग न्यू भारत दूध डेयरी, फर्नीचर की दुकान, चाय की दुकान, नदीम जनरल स्टोर, वेल्डिंग की दुकान, किराना स्टोर और एसी रिपेयरिंग की दुकान तक पहुंच चुकी थी。

आग बुझाने की कार्रवाई
फायर विभाग के अनुसार आग की सूचना बीकेटी अग्निशमन केंद्र को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी बीकेटी के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थिति गंभीर देखकर इंदिरानगर से एक, चौक से दो, हजरतगंज से वाटर बाउजर और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल सहित 6 अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाई गईं। फायर कर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी कर लगातार पानी की बौछार की। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
फायर अधिकारी ने बताया कि आग में फर्नीचर, एसी, फ्रिज, जनरल स्टोर का सामान और दूध डेयरी का उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581