मध्य प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी, भोपाल में जुटेंगे अधिकारी

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस

प्रदेश के संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी होंगे शामिल

दूरस्थ़ जिलों के अधिकारी वर्चुअली होंगे शामिल

भोपाल
जनगणना-2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के द्वितीय चरण के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की तैयारियों के संबंध में 25 नवंबर 2026 को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। कांफ्रेंस का आयोजन प्रातः 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में होगा।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके पश्चात 25 जनवरी 2027 से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में जनगणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस में प्रदेश के संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त, प्रत्येक जिले से जनगणना कार्य से जुड़े अपर कलेक्टर (ADM), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (SDM), जिला योजना अधिकारी (DPO) एवं अन्य संबंधित अधिकारी सम्मिलित होंगे। दूरस्थ जिलों के अधिकारी वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कांफ्रेंस के माध्यम से जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक तैयारियों एवं मैदानी स्तर पर दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

Related Posts

योगी सरकार की पहल से वनटांगिया और मुसहर समुदाय के जीवन में आई खुशहाली

योगी सरकार में बदली वनटांगिया और मुसहर परिवारों की तकदीर ब्रिटिश काल से उपेक्षित रहे सात हजार वनटांगिया और घोर अभाव में जीवनयापन करने वाले 30 हजार मुसहर परिवार बने…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी काशी, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे गंगा घाट भोर से ही गंगा स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581