शहडोल जिले की उड़नपरी शिखा यादव : हौसलों की रफ्तार से तय कर रही सफलता की उड़ान

5 किलोमीटर की दौड़ 19 मिनट 12 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय पदक जीतने का है सपना

भोपाल
सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो अभाव भी रास्ता नहीं रोक पाते। कुछ ऐसी ही कहानी है शहडोल जिले के सोहागपुर की रहने वाली 21 वर्षीय धाविका शिखा यादव की। सीमित संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं की चुनौतियों के बीच शिखा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से एथलेटिक्स की दुनिया में अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। मैदान पर उनकी तेज रफ्तार और लगातार बेहतर होता प्रदर्शन उन्हें जिले की उभरती हुई उड़नपरी बना रहा है।

शिखा की उपलब्धियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह महज 19 मिनट 12 सेकंड में 5 किलोमीटर और 40 मिनट 8 सेकंड में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर लेती हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चार पदक जीत चुकी शिखा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहती हैं। उनका सपना देश की महान धाविका पीटी उषा की तरह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करना है।

अभ्यास का जुनून
शिखा की दिनचर्या किसी सामान्य खिलाड़ी जैसी नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित एक ऐसे एथलीट की है, जो हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने में जुटी है। मौसम चाहे गर्मी का हो, बारिश का या फिर कड़ाके की ठंड का, उनके अभ्यास में कोई विराम नहीं आता। सूर्योदय से पहले ही वह अपने छोटे से बैग के साथ गांधी स्टेडियम पहुंच जाती हैं। सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे नियमित अभ्यास करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। शिखा बताती हैं कि दौड़ना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। उनके मन में एक ही लक्ष्य है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना है। इसी लक्ष्य को सामने रखकर वह प्रतिदिन मैदान में पसीना बहाती हैं।

हौसले नहीं हुए कमजोर
शिखा ने 17-18 वर्ष की उम्र में दौड़ने की शुरुआत की थी। आज 21 वर्ष की उम्र में वह चार वर्षों की नियमित मेहनत से राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वर्तमान में वह एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ खेल को भी पूरा समय दे रही हैं। हाल ही में जबलपुर में आयोजित अंडर-23 ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिखा ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए निर्धारित समय हासिल करने से वह महज दो सेकंड पीछे रह गईं। इतने करीब पहुंचकर लक्ष्य से चूकना उनके लिए निराशाजनक जरूर था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों को सुधारने का फैसला किया। प्रतियोगिता के दो दिन बाद ही वह फिर अभ्यास के लिए मैदान में लौट आईं। अब उनका प्रयास अपनी टाइमिंग में और सुधार कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का है।

दौड़ को बना लिया अपना सपना
शिखा के एथलेटिक्स सफर की शुरुआत भी दिलचस्प है। एक दिन वह यूं ही स्टेडियम घूमने पहुंची थीं। वहां कुछ खिलाड़ियों को दौड़ का अभ्यास करते देखकर उनके मन में भी धाविका बनने का विचार आया। धीरे-धीरे दौड़ के प्रति रुचि बढ़ी और उन्होंने इसे अपना करियर बनाने का संकल्प ले लिया। शुरुआत से ही उन्होंने लंबी दूरी की दौड़ पर ध्यान केंद्रित किया। आज 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ में उनकी मेहनत और प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि उनका फैसला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कोच को प्रतिभा पर भरोसा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल के एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं एनआईएस कोच धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शिखा बेहद अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्हें जो भी प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जाता है, उसका वह पूरी गंभीरता से पालन करती हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे अभ्यास करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोच के अनुसार शिखा की दौड़ने की क्षमता और टाइमिंग काफी अच्छी है। हालांकि आर्थिक परिस्थितियों के कारण उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में कठिनाई होती है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खिलाड़ियों के लिए नियमित अभ्यास के साथ बेहतर खानपान भी जरूरी है। पर्याप्त पोषण मिलने से उनकी शारीरिक क्षमता और प्रदर्शन में और सुधार हो सकता है। उनका मानना है कि शिखा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है।

उम्मीद की नई रफ्तार
शहडोल जैसे आदिवासी अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी के साथ अब एथलेटिक्स में भी युवा अपनी पहचान बना रहे हैं। शिखा यादव इसी बदलती तस्वीर की एक प्रेरक मिसाल हैं। उनकी कहानी केवल एक खिलाड़ी के संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

फिलहाल शिखा की नजर अपने अगले लक्ष्य पर है। दो सेकंड का अंतर उनके हौसलों को कमजोर नहीं कर पाया है। गांधी स्टेडियम की पगडंडी से शुरू हुई उनकी यह दौड़ अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना संजोए आगे बढ़ रही है। जिले को उम्मीद है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर शहडोल की यह उड़नपरी एक दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी रफ्तार का परचम लहराएगी।

 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581