मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर
“उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़ने की सुविधा देना है।” महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम मदनपुर सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली के मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।

महाविद्यालय भवन का निर्माण लगभग 13 करोड़ 76 लाख 86 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 20 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। भवन में भूतल 2,866 वर्गमीटर, प्रथम तल 1,970 वर्गमीटर और द्वितीय तल 850 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगा।

विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा के लिए बालक और कन्या छात्रावासों का निर्माण भी किया जाएगा। दोनों छात्रावासों पर लगभग 6 करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे और इनके निर्माण की अवधि 18 माह निर्धारित है। बालक छात्रावास में 75 और कन्या छात्रावास में 75 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।

इस महाविद्यालय से भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के निकट उद्यानिकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। फल, सब्जी और फूलों की खेती, पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों से जुड़े अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण और किसान परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

महाविद्यालय में प्रशिक्षण और अनुसंधान से स्थानीय किसानों तक वैज्ञानिक खेती और आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के अवसर भी बनेंगे। इससे कृषि उत्पादन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है। छात्रावासों से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी और छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

मुख्यमंत्री साय रायपुर में आयोजित ‘तरंग 2.0 स्टेट यूथ मेडिकल फेस्ट-2026’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिल रहा निःशुल्क उपचार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा शिक्षा को मिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581