Share Market Update: कारोबार के बीच बाजार को बड़ा झटका, सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी भी लाल

मुंबई 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज बुधवार को बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई.  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 706 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 76,238 पर आ गया. वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखी गई और ये 23,850 के स्तर से नीचे फिसल गया. तेल की कीमतों में उछाल के बीच निफ्टी 50 में 231 अंकों या 0.96 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 में 1.16 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

आज सभी सेक्‍टोरल इंडेक्‍स में गिरावट देखी जा रही है, जिनमें आईटी और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा नुकसान में हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के अधिकांश शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, केवल अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा ही अपवाद रहे।

Sensex-Nifty खुलते ही क्रैश 
शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,944 की तुलना में फिसलकर 76,471 पर ओपन हुआ और फिर पलक झपकते ही बुरी तरह क्रैश होकर 76,135 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए एनएसई का निफ्टी भी ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट लेकर क्रैश हो गया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,055 के मुकाबले रेड जोन में 23,858 पर खुला और फिर देखते ही देखते फिसलकर 23,786 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। 

इन 10 शेयरों का बुरा हाल
शेयर बाजार में अचानक आए इस बड़े भूचाल के बीच सबसे बुरे हाल में जो 10 शेयर नजर आए, उनमें बीएसई की लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (2.70%), Eternal Share (1.90%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल GVT&D Share (3.10%), Godrej Properties Share (3%), MFSL Share (2.90%), TI India Share (2.50%), Voltas Share (2.20%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे। 

बात बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के स्मॉलकैप कैटेगरी की करें, तो यहां भी ज्यादातर शेयर रेड जोन में कारोबार करते हुए दिखे. यहां पर KFIN Tech Share (3.45%), Brigade Share (3%) और Chola Holdings Share (2.50%) गिरकर ट्रेड कर रहे थे। 

ट्रंप का ये ऐलान, फिर मचा कोहराम 
Stock Market Crash के पीछे के कारणों की बात करें, तो इसका सीधा कनेक्शन डोनाल्ड ट्रंप से है, जो एक बार फिर से वॉर मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बुधवार को दावा किया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अब अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी अर्थव्यवस्था क्रैश की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही Donald Trump ने उस मीडिया रिपोर्ट को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि US ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

कच्चे तेल में उबाल, बाजारों में भगदड़
Hormuz Strait को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा. ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 96 डॉलर प्रति बैरल, तो WTI क्रूड की कीमत बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई. मर्बन क्रूड ऑयल प्राइस भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. इससे एशियाई शेयर बाजारों का सेंटीमेंट भी बिगड़ा Japan Nikkei करीब 1800 अंक से ज्यादा फिसलकर, हांगकांग का HangSeng Index करीब 300 अंक की गिरावट में और साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स (KOSPI Index) करीब 4 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था। 

 

Related Posts

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

कम कीमत में 7 सीटों वाली कार की तलाश खत्म! मारुति ईको के फीचर्स, माइलेज और कीमत जानें

नई दिल्ली भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 की बात करें तो वैन सेगमेंट में देश की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581