Gold Rate Today: लगातार 4 दिन सस्ता हुआ सोना, MCX पर ₹1.50 लाख के करीब; क्या और गिरेगा भाव?

इंदौर 

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। इसके चलते कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा और भाव 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। नतीजनत, दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली दर्ज की जा रही। आमतौर पर ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के तौैर पर सोने की मांग बढ़ती है। लेकिन इस बार तस्वीर ऐसा नहीं नजर आ रहा। सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरानवट देखने को मिल रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरकर 4,300 डॉलर प्रति औंस की तरफ आ गया है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब फिसल गया। MCX पर चांदी में भी 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही।

आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
MCX आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:58 बजे सोने का अक्टूबर वायदा 1,434 रुपये यानी 0.95 फीसदी गिरकर 1,50,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहींस चांदी का सितंबर वायदा 2,335 रुपये यानी 1.02 फीसदी टूटकर 2,27,214 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

मेटल कॉन्ट्रैक्ट ताजा भाव गिरावट दिन का निचला स्तर दिन का ऊपरी स्तर पिछला बंद भाव
सोना 5 अक्टूबर 2026 ₹1,50,295 प्रति 10 ग्राम ₹1,434 या 0.95% ₹1,49,665 ₹1,50,329 ₹1,51,729
चांदी 4 सितंबर 2026 ₹2,27,214 प्रति किलो ₹2,335 या 1.02% ₹2,25,666 ₹2,27,646 ₹2,29,549

यूएस-ईरान के बावजूद टूट रहा सोना?

 केडिया कमोडिटीज के अजय केडिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बुधवार को गिरकर 4,300 डॉलर प्रति औंस की तरफ आ गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब सोने में गिरावट आई है। भाव तीन हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

अजय केडिया ने बताया कि बाजार इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर बढ़ाए जाने की करीब 70 फीसदी संभावना मान रहा है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की महंगाई के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात ने भी ब्याज दर बढ़ने की आशंका मजबूत की है।

सोने पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता। जब सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ती है, तो निवेशकों को सुरक्षित बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न मिलने लगता है। ऐसे में सोने का आकर्षण कुछ कम हो जाता है।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड ने भी बनाया दबाव 

निर्मल बंग सिक्योरिटीज की डेली कमोडिटी आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर में मजबूती आने से सोने पर दबाव बना है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़कर 99.68 पर बंद हुआ। वहीं, कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा सोना 85.10 डॉलर गिरकर 4,396.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा चांदी पिछले सत्र में 2.42 फीसदी गिरकर 65.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स सोने का अक्टूबर वायदा पिछले सत्र में 2,731 रुपये यानी 1.80 फीसदी गिरकर 1,51,729 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी का दिसंबर वायदा 4,680 रुपये यानी 1.99 फीसदी गिरकर 2,35,441 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

क्या सोने से पैसा निकाल रहे बड़े निवेशक? 

निर्मल बंग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ ने अपनी होल्डिंग से 1,38,840 ट्रॉय औंस सोना कम किया। पिछले सत्र के भाव के हिसाब से इसकी कीमत करीब 61.61 करोड़ डॉलर थी। हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड शेयर की होल्डिंग में पिछले सत्र के दौरान बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

सोना-चांदी पर निर्मल बंग की क्या राय? 

निर्मल बंग सिक्योरिटीज का अनुमान है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी दिन के दौरान सीमित दायरे में रहते हुए थोड़ी और कमजोरी दिखा सकते हैं रिपोर्ट के मुताबिक,पश्चिम एशिया में हमले बढ़ने और महंगाई की चिंता से ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। इससे बॉन्ड यील्ड ऊपर गई है। जब तक बॉन्ड यील्ड और डॉलर में नरमी नहीं आती, तब तक सोने और चांदी पर दबाव बना रह सकता है।

 

Related Posts

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581