शनि जयंती 2026: 16 मई को बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी. इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन हर वर्ष विशेष रूप से मनाया जाता है. इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है, जो कि बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 13 साल बाद बन रहा है. इस विशेष दिन का प्रभाव कुछ राशियों पर काफी शुभ माना जा रहा है और इनके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि जयंती काफी अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है. नौकरी में तरक्की और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. नई नौकरी लग सकती है. करियर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना है. कामकाज में सुधार दिखेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग भाग्यशाली साबित हो सकता है. व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रह सकती है. करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. विदेश से नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं. घर और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी.

धनु राशि
शनि जयंती से धनु राशि वालों के काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए यह दिन इनके लिए बेहद खास माना जा रहा है. सबसे बड़ी खुशखबरी होगी कि साढ़ेसाती का प्रभाव इस दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी हल्का हो जाएगा. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने की संभावना है.

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581